{"_id":"60e610fe8ebc3e4aeb5f9ec8","slug":"hoshiarpur-police-caught-six-accused-with-heroin","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर पुलिस की कई राज्यों में कार्रवाई: तीन किलो हेरोइन और 40 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत छह को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होशियारपुर पुलिस की कई राज्यों में कार्रवाई: तीन किलो हेरोइन और 40 लाख रुपये की ड्रग मनी समेत छह को पकड़ा
Thu, 08 Jul 2021 02:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:25 AM IST
सार
होशियारपुर पुलिस ने हाल ही में गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने एक बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार अफगान नागरिकों को 17 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से 17 किलोग्राम हेरोइन समेत चार अफगान नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद होशियारपुर पुलिस ने अब तीन किलो 200 ग्राम हेरोइन सहित छह और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के जंडियाला गुरु से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
माहल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हाल ही में होशियारपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का हिस्सा थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण लाल प्रजापति निवासी चांदनी चौक दिल्ली, अभय प्रताप सिंह निवासी बागवाली कालोनी शास्त्री नगर, गाजियाबाद, इम्तियाज अहमद निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश), इमरान निवासी रामपुर, जसवीर सिंह निवासी शेखूपुर मोहल्ला जंडियाला गुरु और बलविंदर सिंह निवासी जंडियाला गुरु के तौर पर बताई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि गिरफ्तार आरोपी जसवीर सिंह माडल टाउन होशियारपुर थाने में 1 किलो 600 ग्राम हेरोइन, 600 ग्राम अफीम, 500 ग्राम सोना और 50 लाख रुपये की नशीला पदार्थ रखने के मामले में भगोड़ा था। माहल ने बताया कि एसपी (देहात) रविंदर पाल सिंह संधू, एसपी पीबीआई मनदीप सिंह, एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता और सीआईए प्रभारी शिव कुमार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया था जो नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने दिल्ली और उत्तर प्रदेश गई थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक टीम ने दिल्ली में किशन लाल को गिरफ्तार किया और उससे 10.20 लाख रुपये ड्रग मनी और दो मोबाइल बरामद किए। इसी तरह अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अभय ने किशन कुमार के कहने पर एक जुलाई 2021 को इम्तियाज से 80 लाख रुपये की ड्रग मनी ली थी जो उसने कृष्ण कुमार को दी थी।
नवजोत सिंह महल ने बताया कि एसपी मनदीप सिंह और एएसपी तुषार गुप्ता की टीम ने उत्तर प्रदेश से इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर उसके पास से 250 ग्राम हेरोइन और 12 लाख रुपये की ड्रग मनी और इमरान को गिरफ्तार करके उसके पास से 250 ग्राम हेरोइन जब्त की थी।
इम्तियाज से पूछताछ के बाद हुए खुलासे के बाद पुलिस ने जसवीर सिंह निवासी जंडियाला गुरु को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो हेरोइन और 17 लाख रुपये की ड्रग मनी, बलविंदर सिंह के पास से 700 ग्राम हेरोइन और 92,000 रुपये की ड्रग मनी तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।