फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hoshiarpur Police arrested six when stolen spirits from tankers

होशियारपुर : स्पिरिट चोरी कर शराब बनाने वाले गिरोह के छह शातिरों को सीआईए ने दबोचा, तीन कार भी बरामद

Thu, 15 Apr 2021 04:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 15 Apr 2021 04:14 PM IST
सार

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि बरिंगली खड्ड के पास ढाबे के पीछे कुछ लोग टैंकरों से स्पिरिट निकाल रहे हैं। सूचना देने वाले के मुताबिक, ये लोग इससे शराब बनाते हैं। इस पर तलवाड़ा पुलिस की पार्टी के साथ मिलकर दबिश दी गई और छह लोगों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन
Hoshiarpur Police arrested six when stolen spirits from tankers
सीआईए की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीआईए स्टाफ की टीम ने तलवाड़ा में टैंकरों से स्पिरिट चोरी कर उससे शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना फरार है। आरोपियों में दो टैंकर चालक शामिल हैं। आरोपियों से 40 हजार लीटर स्पिरिट, दो टैंकर, तीन कारें और 21 कैन बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि बरिंगली खड्ड के पास ढाबे के पीछे कुछ लोग टैंकरों से स्पिरिट निकाल रहे हैं। सूचना देने वाले के मुताबिक, ये लोग इससे शराब बनाते हैं। इस पर तलवाड़ा पुलिस की पार्टी के साथ मिलकर दबिश दी गई और छह लोगों को दबोच लिया गया। यह स्पिरिट तलवाड़ा के करीबी कस्बे संसारपुर टैरेस से बद्दी और परवाणू स्थित फैक्टरियों को भेजी गई थी। टैंकर चालकों की मिलीभगत से रास्ते में स्पिरिट चोरी की जा रही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवी-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
विज्ञापन
विज्ञापन


1300 रुपये में बेचते थे एक कैन   
आरोपी हिमाचल के संसारपुर टैरेस में फैक्टरियों की ओर से भेजी जाने वाले टैंकरों से चालकों की मदद से स्पिरिट चोरी करते थे। वे इसे 1200 से 1300 रुपये प्रति कैन के हिसाब से पंजाब और हिमाचल में बेच देते थे। इससे शराब बनाकर विभिन्न स्थानों पर बेची जाती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद भी इससे शराब बनाते थे। वे स्पिरिट को बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और कांगड़ा सहित हिमाचल में कई जगह बेचते थे।    
ये आरोपी किए गिरफ्तार 

  • गुरविंदर सिंह निवासी झुगियां थाना जुल्का, जिला पटियाला
  • दारा खान निवासी गदरी नगर, शंभू, पटियाला
  • राकेश उर्फ बाबा निवासी गंगवाल थाना अंदोरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
  • नरिंदर उर्फ रिंकू निवासी सोहल थाना धारीवाल, जिला गुरदासपुर
  • गुरचरण सिंह उर्फ सिंटा निवासी टांडा चूड़ियां थाना हाजीपुर, 
  • दिनेश निवासी दीना नगर पुरानी आबादी, जिला गुरदासपुर
  • गुरदासपुर के थाना धारीवाल क्षेत्र स्थित सोहल का रहने वाला गिरोह का सरगना राहुल फरार है

यह भी पढ़ें- हरियाणा में रात्रि कर्फ्यू के दौरान दूसरे राज्यों के पास मान्य होंगे या नहीं ? पढ़ें- सरकार का यह अहम निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed