{"_id":"59d9eaae4f1c1b76678b4a50","slug":"hoshiarpur-pnb-bank-robbery-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर की कनपटी पर तानी बंदूक और 5 मिनट में लूट ले गए लाखों ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कैशियर की कनपटी पर तानी बंदूक और 5 मिनट में लूट ले गए लाखों
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
robbery on gun point
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नकाबपोश बैंक में घुसे, कैशियर की कनपटी पर बंदूक तानी और 5 मिनट के अंदर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। हैरानी ये कि बैंक में सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं। मामला पंजाब के होशियारपुर का है। टांडा उड़मुड़ में शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे गांव मुरादपुर नरियाल में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में पिस्तौल के बल पर तीन लाख 87 हजार 250 रुपये लूट लिए। गांव के बीचोबीच स्थित इस बैंक में कोई गार्ड भी तैनात नहीं है।
दोनों लुटेरों ने बैंक में दाखिल होते ही कैशियर लखविंदर सिंह की केबिन में घुसकर उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। जब लुटेरे कैशियर से नकदी मांग रहा था तो शोरगुल सुनकर ब्रांच मैनेजर सुरिंदर सिंह केबिन की तरफ आने लगा, परंतु दोनों लुटेरों के हाथों में पिस्तौल देखकर वापस हो गया। यह देख बैंक में मौजूद कर्मचारियों ने डर के चलते कोई विरोध नहीं किया और लुटेरे पांच छह मिनट में ही नकदी लेकर फरार हो गए।
वारदात के समय बैंक में एक पांच कर्मचारी मौजूद थे जबकि एक महिला स्वीपर दोपहर एक बजे घर चली गई थी। बैंक में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां तक कि ब्रांच में कोई सुरक्षा गॉर्ड भी तैनात नहीं था। बैंक गांव के बीचोबीच स्थित है। वारदात के समय बैंक में कोई भी कस्टमर नहीं था। सूचना मिलने पर जिले के एसएसपी, एसपी हरप्रीत सिंह मंडेर, डीएसपी दसूहा रजिंदर शर्मा, और थाना प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नकाबपोश सरदार थे और पंजाबी बोल रहे थे।