{"_id":"67809837ba3d08a13e067cda","slug":"hooliganism-in-dadumajra-chandigarh-police-arrest-accused-2025-01-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: डड्डूमाजरा में युवकों की गुंडागर्दी, वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, दो को चाकू मारा; देखें वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: डड्डूमाजरा में युवकों की गुंडागर्दी, वाहनों में तोड़फोड़ कर लगाई आग, दो को चाकू मारा; देखें वीडियो
Fri, 10 Jan 2025 09:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2025 09:17 AM IST
सार
चंडीगढ़ सेक्टर 38 स्थित डड्डूमाजरा कॉलोनी में देर रात करीब साढ़े बारह बजे कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने घरों के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी और दो वाहन चालकों को चाकू मार दिया
विज्ञापन
युवकों ने वाहनों में लगाई आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की मलोया थाना पुलिस ने बुधवार देर रात डड्डूमाजरा कॉलोनी में मारपीट करने, वाहनों में तोड़फोड़ करने और आगजनी करने के आरोप में तीन किशोरों को पकड़ा है। घटना में दो लोग घायल हो गए जिन्हें जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वीरवार को किशोरों को जुवेनाइल अदालत में पेश किया और सभी को सेक्टर 25 स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 6 से 7 लोग तेजधार हथियार लेकर आए और वाहनों में तोड़फोड़ की। एक बाइक में आग लगा दी और स्कूटर सवार दो लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान डड्डूमाजरा के अशोक और मनोज के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 6 से 7 लोग तेजधार हथियार लेकर आए और वाहनों में तोड़फोड़ की। एक बाइक में आग लगा दी और स्कूटर सवार दो लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान डड्डूमाजरा के अशोक और मनोज के रूप में हुई।
विज्ञापन
आधी रात के बाद हुआ हंगामा
सेक्टर 38 स्थित डड्डूमाजरा कॉलोनी के शिकायतकर्ता विनय ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डड्डूमाजरा में तलवार और लाठियों से लैस बदमाश पहुंचे। उन्होंने एक घर का दरवाज़ा खटखटाया जहां एक महिला रहती थी। बहस के बाद उन्होंने बाहर खड़े एक स्कूटर और एक बाइक को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही, उन्होंने आस-पास के घरों के एयर कंडीशनर और खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए।लोग घरों से बाहर निकले तो हमलावरों ने विनय की बाइक में आग लगा दी। इसी दौरान स्कूटर पर जा रहे अशोक और मनोज को रोककर चाकुओं से हमला कर दिया। जिस कारण अशोक के पेट और मनोज के पैर में गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने पर मलोया थाने के एसएचओ जसबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।
पुलिस ने तीन नाबालिग पकड़े
सूचना के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया। जिसके बाद मलोया पुलिस ने विनय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़, आगजनी और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने आरोपियों द्वारा की गई आगजनी, पथराव की घटनाओं को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और पुलिस को सौंप दिया। मलोया पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।