फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honour killing, parents killed daughter at jhajjar

बेटी बात नहीं मान रही थी, तो मां-बाप ने दी वो सजा कि जान चली गई

Thu, 26 Oct 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Thu, 26 Oct 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
honour killing, parents killed daughter at jhajjar
बेटी की हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
मां-बाप बेटी को समझा रहे थे, लेकिन वह मान नहीं थी। उसकी जिद देखकर उन्हें गुस्सा आ गया और ऐसा कांड कर दिया, देखकर पुलिस सन्न रह गई। मामला हरियाणा के झज्जर जिले का है। गांव सुरहेती में 20 वर्षीय युवती वंदना की मंगलवार की रात गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


हालांकि घटना के बाद परिजनों द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई सूचना में युवती के फांसी लगाने की बात कही थी। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को युवती के फंदा लगाने वाली रस्सी या दुपट्टा बरामद नहीं हुआ और न ही युवती का शव फंदे पर मिला।
विज्ञापन


बाद में जब पुलिस ने गहराई से मामले की जांच की तो जो तथ्य सामने आए उसके अनुसार युवती की हत्या गला घोंट कर की गई थी और हत्या करने वाला कोई ओर नहीं, बल्कि उसके मां-बाप और मामा ही मिले। घटना के बाद से हत्या में शामिल युवती का मामा फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बुधवार शाम परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के मां मोनी देवी, पिता वेदपाल और मामा जसवंत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी मृतका के पिता को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी गांव के युवक के साथ था प्रेम प्रसंग

honour killing, parents killed daughter at jhajjar
प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका वंदना एएनएम का कोर्स कर रही थी। युवती का पड़ोसी गांव के किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे मृतका के परिजन नाराज थे। बताया जा रहा है कि युवती को समझाने के लिए ही मृतका का मामा जसवंत मंगलवार रात गांव सुरेहती आया था। देर रात तक परिवार वंदना को समझाता रहा लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं मृतका के गले पर पुलिस को चोट के निशान मिले हैं।

सूचना मिली थी कि सुरेहती गांव में युवती ने आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि युवती को उसके मां-पिता और मामा ने गला दबाकर मारा है। जिस पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- सुमित कुमार, एसएचओ, थाना झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed