फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honour killing in haryana, boy murdered by girl father in panipat

बेटी के साथ ऐसी हालत में था शख्स, बर्दाश्त न कर पाया बाप और कर डाला घोर 'पाप'

Mon, 04 Jun 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 04 Jun 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Honour killing in haryana, boy murdered by girl father in panipat
चाकू से हमला
बेटी के साथ शख्स ऐसी हालत में मिला, देखकर बाप बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने घोर 'पाप' कर डाला, पुलिस भी सन्न रह गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
विज्ञापन


मंदबुद्धि बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसके पिता ने पड़ोस के ही किरायेदार की गर्दन चाकू से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहीं खड़ा रहा। मकान मालिक ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। उधर, मृतक के पिता रामशरण ने कहा कि राजीव को उपिंद्र से 40 हजार रुपये लेने थे। रुपये मांगने पर वह हमेशा उसे मारने की धमकी देता था। वीरवार को भी रुपये मांगने पर आरोपी ने चाकू से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह अंजाम दी गई वारदात

Honour killing in haryana, boy murdered by girl father in panipat
knife
मकान मालिक दीपक कुमार ने बताया कि उसने किराये के लिए कमरे बना रखे हैं। इनमें दो किरायेदार राजीव और एक अन्य रहते हैं। राजीव कार पेंटर था और दूसरा किरायेदार उपिंद्र (बदला हुआ नाम) सब्जी विक्रेता है। वीरवार की रात को उपिंद्र के बेटे ने उसके पास फोन किया।

फोन पर उसने अपने पिता की बात करवाई। उपिंद्र ने कहा कि दूसरा किरायेदार राजीव उसकी बेटी के साथ संदिग्ध हालत में है। कमरा अंदर से बंद है। उसने कई बार दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। वह फोन पर बार-बार कह रहा था कि जल्द कमरे पर आ जाओ।

वह कुछ भी कर सकता है। वह अपने जीजा सतीश के साथ मौके पर पहुंचा। वहां पहुंच कर उसने देखा कि कमरे के बाथरूम के सामने राजीव खून से लथ-पथ पड़ा हुआ था। उपिंद्र के हाथ में चाकू और डंडा था। इसके बाद दीपक ने कमरे को बाहर से बंद करके उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed