{"_id":"572c80a04f1c1b61145ce725","slug":"honour-killing-daughter-murder-crime-murder-case-bathinda-murder-case-punjab-murder-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंगः बेटी के प्रेम संबंध का पता चला तो गला घोंटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंगः बेटी के प्रेम संबंध का पता चला तो गला घोंटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 07 May 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता को बेटी के प्रेम संबंधों का पता चला तो उसने लोक लाज बचाने के लिए उसे जान से मार दिया। घटना बठिंडा के गांव गुमटी कलां की है। पिता ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव का अपने साथियों समेत अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना दयालपुरा पुलिस ने आरोपी पिता हरबंस सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर हरबंस सिंह को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना दयालपुरा पुलिस के एएसआई इकबाल हुसैन ने बताया कि 23 अप्रैल को गुमटी कलां के हरबंस सिंह को अपनी बेटी मनप्रीत कौर के भाईरूपा निवासी युवक अमरजीत सिंह के साथ प्रेम संबंधों के बारे में पता चला।
इसके बाद उसने उसी रात को अपनी बेटी की अज्ञात साथियों से मिल गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों ने पुलिस को इस बारे में बीते वीरवार को अवगत करवाया था। इसकी जांच के बाद इस पूरी घटना का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपी पिता हरबंस सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।