फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   honour killikng in punjab, father murdered daughter due to marriage dispute

ऑनर किलिंगः 12 में 80% नंबर लाई बेटी को कस्सी से काट डाला

Tue, 24 May 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Tue, 24 May 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
honour killikng in punjab, father murdered daughter due to marriage dispute
पंजाब के गांव दलेलपुर में पिता ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही तो पिता का पारा चढ़ गया और उन्होंने कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना पंजाब के मानसा की है। आरोपी पिता बारहवीं में पड़ने वाली अपनी नाबालिग बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसको लेकर उनके घर में कई बार झगड़ा भी होता रहता था। बोहा पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव दलेलवाला में शनिवार रात को जमींदार बलजीत सिंह अपनी बेटी के साथ बैठकर खाना खा रहा था। इस दौरान उसने बेटी रमनदीप कौर को कहा कि उसका लहरे मुहब्बत में विवाह कर देना है, जवाब में रमनदीप कौर ने कहा कि वह वहां नहीं, अपनी मर्जी से विवाह करवाएगी। इस बात से खफा होकर आरोपी पिता बलजीत सिंह ने पास पड़ी कस्सी उठाकर बेटी रमनदीप कौर के गर्दन पर वार कर दिया। पारिवारिक सदस्यों ने छुड़ाना चाहा, लेकिन आरोपी ने अन्य वार कर दिए।
विज्ञापन


इससे रमनदीप कौर का गला कट गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसका 12वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें वह 80% नंबर लाई थी। बलजीत सिंह मौके से फरार हो गया। बिंदर कौर ने बताया कि उसका पति बेटी रमनदीप कौर पर शक करता था, कई बार दोनों में तकरारबाजी हुई। उसने पुलिस को बताया कि बेटी की ओर से मर्जी से विवाह करवाने की बात से उसका पति गुस्से में आ गया। उसने बेरहमी से अपनी बेटी को मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बोहा के मुखी प्रितपाल सिंह ने बताया कि लड़की का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। आरोपी बलजीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed