भाई ने बहन और उसके प्रेमी को काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनर किलिंग मामले में एक व्यक्ति ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को तेजधार किरच से काट डाला। घटना पंजाब के जैतों (फरीदकोट) उपमंडल के गांव बिशनंदी की है।
हत्या रविवार की दोपहर करीब दो बजे की गई। इसके बाद आरोपी राजिंदर सिंह ने खुद ही पुलिस को फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की।
गांव बिशनंदी निवासी सुखमंदर सिंह (45) के अपने ही गांव की सुखजिंदर कौर (36) के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे। युवती बठिंडा के एक निजी अस्पताल में नर्स थी। एक ही गांव के होने की वजह से परिवारवाले उनके विवाह पर सहमत नहीं थे।
हत्यारोपी ने खुद ही पुलिस को दी सूचना
परिवार के विरोध के बावजूद सुखमंदर सिंह और सुखजिंदर कौर चोरी-छिपे मिलते थे। रविवार को दोपहर करीब दो बजे सुखमंदर सिंह सुखजिंदर कौर के घर के सामने एक कोठरी में उससे मिलने पहुंचा।
इसकी जानकारी मिलते ही सुखजिंदर कौर का भाई राजिंदर सिंह गुस्से में आग बबूला हो गया और तेजधार किरच लेकर वहां पहुंच गया। आरोपी ने पहले सुखमंदर सिंह पर किरच से वार किया। वह वहीं चारपाई पर ही ढेर हो गया।
यह देख सुखजिंदर कौर वहां ने भाग निकली लेकिन राजिंदर सिंह ने पीछा कर गांव की बरकंदी रोड पर किरच से काट डाला। दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही जैतों पुलिस को सूचना दे दी।
इस मामले में डीएसपी जैतों सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके केस की जांच शुरू कर दी है।