फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   homeguard daughter rape at ludhiana

शर्मनाक: होमगार्ड के मुलाजिम की बेटी से गैंगरेप

Sat, 16 May 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना। Updated Sat, 16 May 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
homeguard daughter rape at ludhiana

मां के बुलाने का बहाना बनाकर 4 युवकों ने पंजाब होम गार्ड में तैनात एक मुलाजिम की बेटी के साथ गैंगरेप किया। लुधियाना में हुई वारदात के बाद आरोपियों ने उसे किसी से न बताने की धमकियां दी। करीब सात माह तक पीड़िता ने डरते हुए किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में इस बारे में युवती ने अपनी भाभी को पूरी बात बताया।

विज्ञापन


उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर वीरवार देर रात गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, सुक्खा, सूरज और गोला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उधर, पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

मामले में नामजद सभी आरोपी अभी फरार

homeguard daughter rape at ludhiana

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पंजाब होम गार्ड में तैनात हैं। वहीं उसकी माता एक कोठी में काम करती थी। अक्तूबर 2014 में वह अपने घर जा रही थी तो रास्ते में उसे आरोपी सूरज मिला। उसने कहा कि उसकी मां ने उसे कोठी में बुलाया है। यह सुनकर पीड़िता सूरज के साथ मोटरसाइकिल पर चली गई।

इस दौरान तीन अन्य आरोपी उसके पीछे आने लगे। रास्ते में आरोपी उसे एक सुनसान घर में उसे ले गए और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपियों ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए।

जांच अधिकारी किरण लता ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करा ली है। मामले में नामजद सभी आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed