फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heroin recovered in Jalalabad-Firozpur and Tarn Taran

Punjab: जलालाबाद में दो और तरनतारन में डेढ़ किलो हेरोइन बरामद, फिरोजपुर में नशे के साथ तस्कर पकड़ा गया

Wed, 27 Dec 2023 12:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Dec 2023 12:18 AM IST
सार

जालंधर एसटीएफ ने तरनतारन के पास स्थित गांव चब्बा में अचानक दबिश दी और तीन तस्करों को दबोचा। आरोपियों से डेढ़ किलो ग्राम हेरोइन बरामद की।

विज्ञापन
Heroin recovered in Jalalabad-Firozpur and Tarn Taran
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब के जलालाबाद में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में मंगलवार को दो किलो हेरोइन पकड़ी है। इसके बाद जलालाबाद पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। जानकारी के अनुसार जलालाबाद बीएसएफ की 52 बटालियन ने सोमवार रात बीओपी योद्धा भैणी में एक ड्रोन की गतिविधि देखी। उस पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग। मगर ड्रोन लौट गया लेकिन इस दौरान वह चार पैकेट नीचे फेंक गया था। सर्च अभियान में जवानों को खेत में चार पैकेट मिले। इनमें कुल दो किलो हेरोइन थी। 

विज्ञापन

तीन तस्कर डेढ़ किलो हेरोइन समेत काबू

उधर, जालंधर एसटीएफ ने तरनतारन के पास स्थित गांव चब्बा में अचानक दबिश दी और तीन तस्करों को दबोचा। आरोपियों से डेढ़ किलो ग्राम हेरोइन बरामद की। एसटीएफ जालंधर के डीएसपी योगेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर उन्होंने गांव की नहर के पुल पर स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोका। इसमें तीन युवक सवार थे। कार की तलाशी लेने पर डेढ़ किलोग्राम हेरोइन मिली। तस्करों की पहचान अमृतपाल, गगनप्रीत और रणजीत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने गांव चब्बा थाना चाटीविंड के पास नाका लगाया था। तीनों के खिलाफ एसटीएफ थाना मोहाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन

एसटीएफ ने आधा किलो हेरोइन समेत तस्कर दबोचा

स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आधा किलो हेरोइन बरामद हुई है। एसटीएफ के एआईजी विशालजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी हेरोइन तस्करी करता है। आरोपी लव निवासी बस्ती शेखा वाली फिरोजपुर से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं आरोपी के पाकिस्तानी नशा तस्करों से संबंध तो नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed