{"_id":"645e68cd58d4cbb8d20fc3d5","slug":"heroin-consignment-found-in-truck-coming-from-afghanistan-at-attari-border-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: भारतीय पत्नी के नाम अफगान तस्कर ने झाड़ुओं में भरकर भेजी साढ़े पांच किलो हेरोइन, अटारी सीमा पर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: भारतीय पत्नी के नाम अफगान तस्कर ने झाड़ुओं में भरकर भेजी साढ़े पांच किलो हेरोइन, अटारी सीमा पर बरामद
Fri, 12 May 2023 11:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 May 2023 11:09 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक अफगान तस्कर ने हेरोइन की खेप भेजने के लिए अपनी पत्नी के साथ मिलकर नकली भारतीय आईडी बनाई और उसके जरिये वहां से झाड़ू की खेप भेजी।
विज्ञापन
झाड़ू में भरकर भेजी गई हेरोइन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में अटारी सीमा पर अफगानिस्तान से आई झाड़ू की खेप में डायरेक्टोरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने करीब साढ़े पांच किलो हेरोइन पकड़ी है। यह खेप एक अफगानिस्तानी तस्कर ने अपनी भारतीय पत्नी के नाम भेजी थी। डीआरआई महिला और उसके साथ आए दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही झाड़ू की खेप के साथ पहुंचे अन्य ट्रकों के गोदामों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
डीआरआई के पास सूचना थी कि तीन-चार दिन पहले अफगानिस्तान से झाड़ू के आयात के नाम पर हेरोइन की खेप आईसीपी अटारी पहुंची है। इसके बाद डीआरआई की टीम ने आईसीपी अटारी पहुंचकर उसे रोक लिया। जैसे ही एक महिला और उसके साथ आए दो पुरुषों ने इस खेप की क्लीयरेंस करवानी चाही तो डीआरआई ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान झाड़ुओं के तीन बैग में बेंत व बांस के छोटे टुकड़ों व डंडियों में भरकर करीब चार हजार टुकड़ों में साढ़े पांच किलो हेरोइन निकली। उनके सिरों को कृत्रिम रूप से सील कर अफगान झाड़ू का लेबल लगाया गया था।
विज्ञापन
नकली भारतीय आईडी बनाकर भेजी झाड़ू की खेप
सूत्रों के मुताबिक अफगान तस्कर ने हेरोइन की खेप भेजने के लिए अपनी पत्नी के साथ मिलकर नकली भारतीय आईडी बनाई और उसके जरिये वहां से झाड़ू की खेप भेजी।
2018 में एनडीपीएस एक्ट में दंपती हुए थे गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने उक्त तस्कर और उसकी भारतीय पत्नी को 2018 में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया था। हालांकि अफगान नागरिक और महिला दोनों जमानत पर हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों अफगानिस्तान से आया सामान
- सात मई को अटारी सीमा पर अफगानिस्तान से एक गाड़ी आई थी। इसमें घोड़ा भेजा गया था।
- आठ मई को अफगानिस्तान से 11 ट्रक यहां पहुंचे थे, इनमें मेवा और मुलेठी थी।
- नौ मई को अफगानिस्तान से पांच ट्रक आए थे। इनमें चार में मेवा और एक में मुलेठी थी।