{"_id":"82537110c32251c3afcfb7684d0fc386","slug":"heritez-furniture-theft-case-updates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरिटेज फर्नीचर चोरी की दोनों आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेरिटेज फर्नीचर चोरी की दोनों आरोपी रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरिटेज फर्नीचर चोरी के मामले में शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को एक दिन के रिमांड पर ले लिया है। इस मामले में उनके चारों साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे अब तक बरामद न हो सकी पांच कुर्सियों और एक टेबल के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
वीरवार को दोनों महिलाओं आशा उर्फ स्वीटी और शकीला ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने अदालत से दोनों महिलाओं की रिमांड की मांग की थी। जिस पर कोर्ट ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि सेक्टर-10 आर्ट कॉलेज से 15 कुर्सियां और एक टेबल चोरी हुई थी। इसमें से 10 कुर्सियां चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद बरामद कर ली गई हैं। पुलिस को शक है कि बाकी फर्नीचर इन दोनों महिलाओं के पास है। पुलिस ने मंगलवार को दो कबाड़ियों को गिरफ्तार कर मामला सुलझाने का दावा किया था। इसके बाद मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मगर शकीला और स्वीटी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
दोनों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस के अनुसार इन दोनोें महिलाओं ने ही कॉलेज के स्टोर रूम का ताला तोड़कर सारा फर्नीचर बाहर निकाला था और फिर साथियों को फोन कर बुलाया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसके चारों साथी अभी पुलिस रिमांड में ही हैं। अब सभी से एक साथ पूछताछ की जाएगी।
पुलिस मुंबई से कबाड़ियों को फोन करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब तक उस व्यक्ति का सुराग नहीं लगा पाई है, जो इनसे फोन पर हेरिटेज फर्नीचर के बारे में पूछता रहता था। मुंबई से जिन नंबरों से वह फोन करता था, उनकी जांच की जा रही है। वही पुलिस को उम्मीद है कि पिछले साल सितंबर में सेक्टर-19 के ली कार्बूजिए सेंटर से हेरिटेज फर्नीचर चोरी का मामला भी सुलझ सकता है।