{"_id":"5cc7dc86bdec2207073c3e9e","slug":"head-constable-shoots-wife-and-self-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने कारबाइन से पत्नी को मारी तीन गोलियां फिर खुद पर भी दागी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल ने कारबाइन से पत्नी को मारी तीन गोलियां फिर खुद पर भी दागी
Tue, 30 Apr 2019 12:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर की डॉक्टर कालोनी के उजाला नगर की बस्ती दानिशमंदा में सोमवार दोपहर बाद हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह ने पत्नी मनजीत को तीन गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की हालत गंभीर बनी है। उन्हें इलाज के लिए जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
आशंका है कि पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद हेड कांस्टेबल ने गोलियां चला दी। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक हरविंदर थाना पांच में तैनात हैं और इन दिनों चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वायड में तैनात है। उसको सरकारी तौर पर कारबाइन मिली है। सोमवार दोपहर को हरविंदर सिंह घर पहुंचा, जिसके कुछ समय बाद गोलियां चलने की आवाज आई। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना पाक मौके पर एडीसीपी परमिंदर भंडाल बस्ती बावा खेल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हरविंदर ने अपनी सरकारी कारबाइन से पत्नी मंजीत को तीन गोलियां मारी हैं। दोनों की हालत अभी गंभीर है।
विज्ञापन