फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   head constable raped daughter in police station

चौकी में शादीशुदा बेटी से रेप करने वाले हेड कांस्टेबल का नया सच आया सामने

Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मांट(मथुरा)/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, मांट(मथुरा)/चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
head constable raped daughter in police station
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चौकी में शादीशुदा बेटी की आबरू लूटने वाले हेड कांस्टेबल का चंडीगढ़ कनेक्शन सामने आया है। साथ ही उसका एक नया घिनौना सच भी पता चला। दरअसल, जिस शादीशुदा बेटी की उसने इज्जत लूटी, वो चंडीगढ़ में पति के साथ रहती है और दवाई लेने आगरा गई थी। वहां हेड कांस्टेबल पिता ने उसकी आबरू लूट ली तो शिकायत में उसने पिता के एक सच का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात की है। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एक चौकी के हेड कांस्टेबल ने अपनी विवाहित बेटी की इज्जत लूट ली। पुलिस को दी शिकायत में बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पिता उसके साथ पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। 15 साल की उम्र में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अब फिर उसने यह करतूत कर दी।
विज्ञापन


इससे आहत पीड़िता ने अपने पति के साथ मिलकर आरोपी पिता को जमकर पीटा। इसके बाद उसे पीटते हुए एसएसपी के पास तक ले गई। एसएसपी ने पीड़िता की आपबीती सुनकर तत्काल आरोपी को पुलिस हिरासत में दे दिया। हेड कांस्टेबिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लेट हो गई थी तो पिता की बैरक में रुक गई थी

head constable raped daughter in police station
rape
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी ससुराल तो फिरोजाबाद में है, लेकिन अब अपने पति के साथ चंडीगढ़ में रह रही है। जबकि उसका हेड कांस्टेबल पिता पत्नी परिवार समेत एटा के एक गांव में रहता है। वह डेढ़ साल से यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित एक चौकी पर तैनात है। दो दिन बाद 30 जून को वह सेवानिवृत्त भी हो रहा है।

सोमवार को वह दवाई लेने के लिए आगरा आई थी। रात को पिता के पास चौकी में बने क्वार्टर में ही रुक गई थी। देर रात पिता आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि किसी तरह वहां से निकलकर भागी और पास में बंद पड़ी कैंटीन में छुप गई। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल से चंडीगढ़ में रहने वाले अपने पति को सूचना दी। मंगलवार की सुबह तक उसका पति भी पुलिस चौकी पर पहुंच गया। पति की मदद से पीड़िता ने अपने पिता को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed