फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Head Constable Murdered At Rohtak Of Haryana

पीएम मोदी की रैली में ड्यूटी पर आए हेड कांस्टेबल की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शीशी भी घोंपी

Sun, 08 Sep 2019 02:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Head Constable Murdered At Rohtak Of Haryana
मामले की जांच के लिए पहुंची सीआईए टीम - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद से रोहतक प्रधानमंत्री की रैली में ड्यूटी पर आए हेड कांस्टेबल की गांव बोहर माजरा में ईंटों से पीट-पीटकर और कांच की शीशी घोंपकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पाते ही आईएमटी थाना पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के गांव बजखेड़ा गांव का रहने वाला प्रदीप कुमार फरीदाबाद के बुपानी थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बताया गया कि शनिवार की रात प्रदीप पीएम रैली की स्पेशल ड्यूटी के लिए रोहतक आया था। वह शहर के साथ लगते गांव बोहर माजरा स्थित क्वार्टर में अपने तीन साथियों के साथ रुका हुआ था। शनिवार की आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की ईंटों से पीट पीटकर और कांच की बोतल घोंपकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने क्वार्टर के अंदर शव पड़ा देखा। सूचना पाते ही एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची। आईएमटी थाना इंचार्ज का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में एक बेटा और एक बेटी

मृतक के भाई कमलजीत ने बताया कि प्रदीप के पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। प्रदीप ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। हेड कांस्टेबल की हत्या की जानकारी मिलते ही फरीदाबाद में तैनात पुलिसकर्मी रोहतक पहुंचे। सिपाही विकास ने बताया कि रोहतक ड्यूटी पर आते समय प्रदीप उसे यह कहकर आया था कि कल ही लौट आएगा।

हर किसी को ईमानदारी से ड्यूटी करनी की सलाह देता था प्रदीप
भाई रिश्वतखोरी में कुछ नहीं रखा है, रात में सही से नींद भी नहीं आ पाती है । इसलिए ईमानदारी से ड्यूटी करनी चाहिए। कम से कम लोग तो याद करें कि फला पुलिसकर्मी ईमानदारी से कार्य करता है। यह नसीहत अक्सर हेड कांस्टेबल प्रदीप अपने दोस्तों को देता था। प्रदीप की हत्या की सूचना पाते ही कई दोस्त फरीदाबाद से रोहतक पहुंचे।

दो सिपाहियों का तो रो रो कर बुरा हाल था। विकास ने कहा कि हर किसी को प्रदीप ईमानदारी से ड्यूटी करने की सलाह देता था। यहीं नहीं हर किसी की मदद को भी तैयार हो जाता था। हर कोई उससे मजाक करता था, मगर वह किसी भी बात का बुरा नहीं मानता था।

हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले की जांच पुलिस के अलावा सीआईए को सौंपी है। अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- राहुल शर्मा, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed