{"_id":"611bb9398ebc3e42cc15fa0c","slug":"head-constable-dies-after-being-shot-while-cleaning-rifle-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में हादसा: राइफल साफ करते वक्त अचानक चली गोली, एएसआई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में हादसा: राइफल साफ करते वक्त अचानक चली गोली, एएसआई की मौत
Tue, 17 Aug 2021 08:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:30 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा में राइफल की सफाई करते वक्त गोली चलने से एएसआई की जान चली गई। हादसा पुलिस लाइन में स्थित असलहा ब्रांच में हुआ। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक हेड कांस्टेबल का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन स्थित ब्रांच में राइफल की सफाई करते समय अचानक चली गोली से ब्रांच में तैनात एक एएसआई की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे हुआ। एएसआई अपनी ड्यूटी पर था और ब्रांच में रखी एक राइफल की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चली और उसे लग गई। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर ब्रांच में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें सहारा जनसेवा की मदद से सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत बता दिया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पुलिस लाइन स्थित ब्रांच में तैनात थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल का जायजा लेकर आए हैं। मौके को देखकर यह हादसा ही लग रहा लेकिन फिर भी पुलिस जांच करेगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन