{"_id":"1e3832073319e620567564b5212a3923","slug":"head-constable-beaten-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार को टक्कर मारी, फिर डंडों से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले कार को टक्कर मारी, फिर डंडों से पीटा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 12 Jan 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग के एक हेड कांस्टेबल की करीब आधा दर्जनों युवकों ने पिटाई कर दी। उसके बाद युवकों ने हेड कांस्टेबल की कार को अपनी कार से टक्कर भी मारी।
विज्ञापन
युवक हेड कांस्टेबल को घायल कर मौके से फरार हो गए। सेक्टर-39 पुलिस ने हेड कांस्टेबल कर्मजीत की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इससे पहले सेक्टर-37 में एक कांस्टेबल के साथ पिछले सोमवार को भी एक युवक ने मारपीट की थी। जब कांस्टेबल ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के लिए इंकार किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आईआरबी में तैनात हेड कांस्टेबल कर्मजीत की शुक्रवार को सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मेरीयट होटल के बाहर ड्यूटी लगी थी। रात करीब 11 बजे वह अपनी ड्यूटी के बाद अपनी सेंट्रो कार से मोहाली अपने घर जा रहा था।
इसी दौरान जब वह सेक्टर-37/38 की रोड के पास पहुंचा, तो एक आई-20 कार सवार तेज गति से कार चला रहा था और उसने अपनी कार कर्मजीत की कार में मार दी और वहां से फरार हो गया।
उस कार में 5-6 युवक सवार थे। कर्मजीत ने युवकों के पीछे अपनी कार लगा ली जब कार सवार युवक सेक्टर-38 की मार्केट में रुके, पीछा करते हुए कर्मजीत ने जब आरोपी युवकों ने टक्कर मारने का कारण पूछा युवकों ने हेड कांस्टेबल से बहस करनी शुरू कर दी।
जब शिकायतकर्ता कर्मचारी कर्मजीत ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो अचानक उन सभी युवकों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया और वहां से अपनी कार समेत भाग निकले, जिसके बाद कर्मजीत ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मजीत को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर भी मिल गया है।
डीएसपी साउथ एसएस मलिक का कहना है कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की कार का नंबर मिल गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।