फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryanvi artist Deepanshi Diwan drowned in Canal in Rewari

नहाने की जिद ले डूबी: JLN नहर में डूबने से हरियाणावी महिला कलाकार की मौत, चार घंटे की तलाश के बाद मिला शव

Wed, 06 Jul 2022 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोसली (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 06:15 PM IST
सार

मामा के लड़के ने दीपांशी को बचाने की कोशिश की, मगर डूबने के बाद वह दिखाई नहीं दी। इसके बाद कोसली पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर अग्निशमन विभाग के गोताखोरों को लेकर पहुंची। करीब चार घंटे से तलाशी अभियान जारी है। 

विज्ञापन
Haryanvi artist Deepanshi Diwan drowned in Canal in Rewari
दीपांशी दीवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली कस्बे के जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में बुधवार को नहाने के दौरान एक हरियाणवी महिला कलाकार की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान गोताखोरों को करीब चार घंटे के बाद उसका शव मिला। वह यहां अपने मामा के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए आईं थीं।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार जिला गुरुग्राम के दौलताबाद की मूल निवासी हरियाणवी कलाकार दीपांशी दीवान (21) अपने ननिहाल तुंबाहेड़ी में 8 जुलाई को आयोजित होने वाले शादी समारोह में शामिल होने आईं थीं। वह बड़ी नहर देखकर अपने परिजनों से उसमें नहाने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्होंने उसे नहाने देने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में वे मान गए। इसके बाद कलाकार की बुआ, मां, एक रिश्तेदार का लड़का, ममेरा भाई और दीपांशी दो बाइकों से नहर पर पहुंचे। इस दौरान कलाकार की मां और बुआ नहर की पटरी पर बैठ गईं।

विज्ञापन

 

इसके बाद दीपांशी नहर की सीढ़ी पर बैठकर नहाने लगी। साथ ही उसके ममेरा भाई व रिश्तेदार का लड़का पानी में कूद गए। इसी बीच पानी का बहाव तेज हो गया तभी दीपांशी का पैर फिसल गया और वह पानी की धारा में बह गई। उसके मामा के लड़के ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में समा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद ममेरे भाई ने कोसली पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इस पर तुरंत ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के गोताखोरों मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की तलाशी के बाद मृतका का शव बरामद हो गया। इसके बाद कलाकार के घर में कोहराम मच गया। 

 

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में 
जेएलएन में डूबी हरियाणवी कलाकार के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसको पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस को एक लड़की के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अपनी टीम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर तुरंत पहुंचने के निर्देश। चार घंटे से मृतका की तलाश जारी है। हमने शहर की तीन मोटर बंद कराकर पानी कम करा दिया है। आस पास के गांवों से गोताखोर भी बुलाए हैं। -सुमेर सिंह थाना प्रभारी कोसली। 

नहाने की जिद ले गई दीपांशी की जिंदगी
नहर में नहाने की जिद ने कलाकार दीपांशी की जिंदगी ले ली। परिवार वालों ने उसे बहुत समझाया था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। वह नहाने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद वह ममेरे भाई, मां, बुआ और एक रिश्तेदार के लड़के साथ नहर पर पहुंच गई थी।

 

इस दौरान उसकी मां और बुआ नहर की पटरी के पास बैठ गईं, जबकि दीपांशी नहर की सीढ़ी पर बैठकर नहाने लगी, जबकि उसका ममेरा भाई और रिश्तेदार का लड़का नहर में नहाने के लिए कूद गए। परिजनों में बताया कि दीपांशी सीढ़ियों पर बैठकर आराम से नहा रही थी, लेकिन इसी बीच अचानक पानी का बहाव तेज हो गया।

 

इससे सीढ़ी से उसका पैर फिसल गया और वह बहाव के साथ गहरे पानी में चली गई। इसके बाद बहने लगी। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। इस दौरान मामा के लड़के ने दीपांशी को बचाने की कोशिश भी की, मगर पानी में जाने के बाद वह कहीं दिखाई नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed