फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police demolished illegal property of Kala Jathedi in Sonipat

काला जठेड़ी पर एक्शन: सोनीपत में पुलिस ने अवैध संपत्ति को ढहाया, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है संबंध

Fri, 14 Oct 2022 05:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 05:26 PM IST
सार

क्षेत्र में काला जठेड़ी का आतंक है। उसके गुर्गों से भी लोग भय खाते हैं। यही कारण है कि उसका वसूली और अवैध कब्जे का धंधा धड़ल्ले से चलता है। पुलिस ने उसका निर्माण गिराने से पहले ही गांव में मुनादी करा दी थी। अभियान से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा जगा है।

विज्ञापन
Haryana Police demolished illegal property of Kala Jathedi in Sonipat
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की अवैध संपत्ति पर शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने बुलडोजर चला दिया है। आरोप है कि पंचायत की जमीन पर कब्जा कर छह दुकान, सर्विस स्टेशन और आरओ प्लांट का निर्माण कराया गया था। डीटीपी व एसडीएम की मौजूदगी में सभी आठ निर्माण को गिरा दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी सरकार के तर्ज पर हरियाणा सरकार भी अपराधियों पर नकेल कसने में जुट गई है। इससे पहले पानीपत, रोहतक और अंबाला समेत कई जिलों में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। 
विज्ञापन


कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी के अवैध निर्माण को ढहा कर हरियाणा पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है। आरोप है कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने गांव में पंचायत की जमीन पर छह दुकान बना रखी थी। निर्माण में अपराध की काली कमाई लगाई गई थी। प्रशासन ने दुकान गिराने के लिए बीडीपीओ के माध्यम से अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया था। काला जठेड़ी इन दिनों दिल्ली की तिहाड़ जेल बंद है। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साथी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएसपी विपिन कादियान के नेतृत्व में अधिकारी जठेड़ी पहुंचे। उससे पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल ने काला जठेड़ी की दुकानों, आरओ प्लांट व सर्विस स्टेशन की घेराबंदी कर ली थी। दोपहर बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराना शुरू किया। इससे पहले ही पुलिस ने आरओ प्लांट और सर्विस सेंटर समेत अन्य दुकानों को खाली करा दिया था।


लोगों के सामने आतंक पर वार
क्षेत्र में काला जठेड़ी का आतंक है। उसके गुर्गों से भी लोग भय खाते हैं। यही कारण है कि उसका वसूली और अवैध कब्जे का धंधा धड़ल्ले से चलता है। पुलिस ने उसका निर्माण गिराने से पहले ही गांव में मुनादी करा दी थी। अभियान से लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा जगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed