फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police busts an illegal arms manufacturing unit in UP

8वीं पास इश्ताक का कारनामा, घर में बना रखी थी अवैध असलहा फैक्टरी, पुलिस पहुंची तो रह गई दंग

Mon, 28 Dec 2020 10:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Dec 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana Police busts an illegal arms manufacturing unit in UP
हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा पुलिस ने अवैध असलहा बरामदगी मामले में रिमांड पर चल रहे उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी इश्ताक अहमद की निशानदेही पर उसके घर से अवैध असलहा बनाने का सामान बरामद किया है। हरियाणा की सिरसा पुलिस की सीआईए टीम ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब आरोपी की कॉल डिटेल खंगालकर उसके स्थानीय संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन


गांव बहेड़ी स्थित घर से यह सामान बरामद
सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह व महेंद्र सिंह की पुलिस टीम ने आरोपी इश्ताक अहमद के बरेली के गांव बहेड़ी स्थित घर पर असलहा बनाने की फैक्टरी से औजार बरामद किए हैं। बरामद औजारों में पिस्तौल के 19 बट, 10 बैरल, 19 स्प्रिंग, 20 स्क्रू, 3 ट्रिगर, एक अधबना पिस्तौल और अन्य सामान शामिल हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। अब तक अवैध असलहा बरामदगी मामले में पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर 22 अवैध पिस्तौल, 72 कारतूस और खोल बरामद कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इश्ताक की गिरफ्तारी के बाद परिवार के सदस्य फरार
इश्ताक अहमद की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार के सदस्य भी घर छोड़कर जा चुके हैं। आरोपी के चार भाई हैं। उसकी पत्नी अपने बच्चों सहित कहीं चली गई है। सीआईए ने जब इश्ताक को घर लेकर गई तो वहां पर ताला लगा हुआ था। जब ताला खोला तो उसमें एक कमरे में अवैध असलहा बनाने का सामान रखा था। 

जानकारी अनुसार इश्ताक को दारा की गिरफ्तारी की सूचना मिल गई थी, इसलिए उसने पिस्तौल बनाने का सामान इधर-उधर छिपाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि वह सफल होता, सीआईए ने उसे बरेली से ही गिरफ्तार कर लिया। मामला संवेदनशील होने के कारण सीआईए उसे सीधा सिरसा ले आई। 

कोर्ट से रिमांड हासिल करने के बाद ही सीआईए ने उसके घर से असलाह बनाने का सामान बरामद किया। सीआईए इंस्पेक्टर नरेश कुमार का कहना है कि दारा और इश्ताक अहमद की मुलाकात जेल में हुई थी। आठवीं तक पढ़े इश्ताक पर पहला केस 2012 में दर्ज हुआ था। अब सीआईए इश्ताक की कॉल डिटेल खंगालेगी, ताकि इस बात का पता किया जा सकें कि आरोपी ने दारा सिंह के अलावा हरियाणा में किसी अन्य को तमंचे बेचे हैं या नहीं। 

दारा और अमरजीत सिंह के पास मिले थे 14 तमंचे
गौरतलब है कि बीती 19 दिसंबर को सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव वैदवाला निवासी दारा सिंह व खैरपुर निवासी अमरजीत सिंह को 14 तमंचे के साथ काबू किया था। उसके बाद पुलिस ने दारा सिंह व अमरजीत सिंह से रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर पंजाब के गांव हारुवाल निवासी अवतार सिंह उर्फ लाडी को हिसार के एक होटल से पांच तमंचों के साथ पकड़ा। 

इसके बाद अवतार की निशानदेही पर तीन और तमंचे बरामद किए गए, जबकि अवैध असलाह नेटवर्क के मुख्य सरगना इश्ताक अहमद को उत्तर प्रदेश के बरेली क्षेत्र से काबू किया था। इश्ताक अहमद से 2019 में भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। उसके खिलाफ थाना बहेड़ी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) में शस्त्र अधिनियम का अभियोग भी दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed