फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Bride kidnapped at gunpoint in Haryana

गन प्वाइंट पर रास्ते से दुल्हन का कार समेत अपहरण, दूल्हे ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी

Tue, 25 Aug 2020 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/कलानौर/महम/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/कलानौर/महम/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 01:40 AM IST
सार

  • गांव के ही युवक ने दोस्तों संग दिया वारदात को अंजाम, फिल्मी स्टाइल पर की वारदात
  • रात करीब 9 बजे सोनीपत की मोहाना थाना पुलिस की मदद से दुल्हन सकुशल बरामद

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Bride kidnapped at gunpoint in Haryana
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी स्टाइल में गन प्वाइंट पर दुल्हन के अपहरण करने का मामला सामने आया है। बहु अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार शाम करीब सवा चार बजे बरात विदा हुई। करीब आधे घंटे बाद आरोपियों ने दूल्हे-दुल्हन की सफारी गाड़ी को गन प्वाइंट पर रुकवाया और सभी को नीचे उतार कर दुल्हन को कार समेत लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पहचान बरात के साथ जा रहे दुल्हन के भाई ने की। दूल्हे की शिकायत पर कलानौर थाना पुलिस ने दुल्हन के अपहरण, डकैती सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। जिला पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान रात करीब 9 बजे सोनीपत की मोहाना थाना पुलिस की मदद से दुल्हन को बरामद कर लिया गया। मंगलवार सुबह लड़की की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ जाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


वारदात की पूरी कहानी, दूल्हे की जुबानी
कलानौर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दांग कलां जिला भिवानी निवासी सोमबीर सिंह ने बताया कि 24 अगस्त को उसकी शादी थी। बरात रोहतक के गांव मोखरा में पहुंची। शादी होने के बाद शाम करीब सवा चार बजे बरात विदा हुई। दूल्हा सोमबीर की सफेद सफारी गाड़ी में दुल्हन, उसका छोटा भाई, दूल्हे का फूफा, फोटोग्राफर, ड्राइवर व दो अन्य रिश्तेदार सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साढ़े चार बजे जब दूल्हे की गाड़ी मोखरा मोड़ ड्रेन कलानौर के पास पहुंची तो एक युवक ने इशारा करके गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद चालक की कनपटी पर पिस्तौल तान सभी को नीचे उतार दिया। दूल्हा सोमबीर ने विरोध किया तो पिस्तौल दिखाकर डराया। इसके बाद आरोपी युवक सफारी गाड़ी में ही दुल्हन का अपहरण कर फरार हो गया। इस दौरान दुल्हन के भाई ने दो आरोपियों को पहचान लिया। आरोपियों की पहचान मोखरा निवासी मोहित और साहिल के रूप में हुई। 

लगातार हो रही पंचायतों से परेशान परिजनों ने करवाई शादी
जानकारी देते हुए लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी मोहित लगातार उनके घर आता था। जिससे कई बार कहासुनी भी हुई। कई बार पंचायत भी हुई। इसके बाद लड़की के परिजनों ने कुछ ही समय पहले लड़की का रिश्ता तय किया। बरात में सिर्फ पांच-सात बरातियों को बुलाया। लड़की के परिजनों को कहना है कि वे बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपनी लड़की को और पढ़ाना चाहते थे। मगर आरोपी के लगातार बढ़ते हौसलों से वे परेशान थे, जिस कारण उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। 

कलानौर थाना क्षेत्र से लड़की का अपहरण कर आरोपी सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र के गांव खिजलपुर स्थित बुआ के घर ले गया। जहां वह उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बुआ ने पूछा कि आखिर मामला क्या है तो लड़की ने पूरी बात बताई। फिर परिजनों ने इस बारे में मोहाना थाना पुलिस को बताया। मोहाना थाना पुलिस ने लड़की के बयान लेकर रोहतक पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद रोहतक पुलिस सोनीपत पहुंची व वहां से लड़की को लेकर रोहतक की ओर रवाना हो गई। - इंस्पेक्टर श्रीभगवान, मोहाना थाना प्रभारी।

दुल्हन को सकुशल सोनीपत से बरामद कर लिया गया है। जिसकी काउंसिलिंग की जा रही है। देर रात लड़की का मेडिकल करवाने ले जाया गया है। लड़की की उम्र से संबंधित दस्तावेज मंगवाए जाएंगे। मंगलवार सुबह कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ जाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए जाएंगे। अपहरण व डकैती का मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जोकि एक ही गांव के हैं। मुख्य आरोपी की एक जानकार महिला ने बारात विदा होने तक की जानकारी आरोपियों तक दी है। जिसकी भी पहचान हो चुकी है। दुल्हन को अपहरण करने के बाद सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र में छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। - राहुल शर्मा, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed