{"_id":"2467b042efe2fc6153f52a9d765a9ad7","slug":"haryana-name-of-ministers-bureaucrats-in-plot-scandal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: प्लॉट घोटाले में मंत्रियों, नौकरशाहों के नाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा: प्लॉट घोटाले में मंत्रियों, नौकरशाहों के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Jul 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हूडा के प्लाटों की खुली लूट को आखिरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सामने याचिकाकर्ता ने ही उजागर कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को मल्टीपल प्लाट अलाटमेंट घोटाले संबंधी केस की सुनवाई शुरू होते ही याचिकाकर्ता धर्मसिंह ने एक अरजी के जरिए हूडा पर गलतबयानी का आरोप लगाने के साथ ही करीब 50 बड़े लोगों के नाम अदालत को सौंपे, जिन्होंने नियमों के खिलाफ जाकर हूडा के एक से अधिक प्लाट हासिल किए हैं।
याचिकाकर्ता की इस अरजी में जिनके नाम लिए गए हैं, उनमें कई मंत्री, आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अफसरों व उनकी पत्नियों के नाम शामिल हैं। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की अरजी को रिकार्ड पर लेते हुए हरियाणा सरकार को 22 जुलाई के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता धर्मसिंह ने अदालत को बताया कि हूडा के पूर्व प्रशासक टीसी गुप्ता और उनकी पत्नी के अलावा हूडा के पूर्व प्रशासक एके सिंह को भी प्लाट अलाट किए गए हैं, लेकिन हूडा प्रशासन ने उनका बचाव करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
इसमें गृह सचिव पीके महापात्रा की पत्नी नवेदिता के नाम पर केवल एक प्लॉट दिखाया गया है जबकि उनको दो प्लॉट अलॉट किए गए हैं।याचिकाकर्ता ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज करने की मांग भी अदालत से की।
याचिकाकर्ता ने कहा कि हुडा द्वारा विवेकाधीन कोटे के तहत 5700 अलॉटमेंट दिखाई गई है जबकि आंकड़ा 7537 तक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चहेतों के नाम छुपाने का प्रयास कर रही है।
बुधवार को सौंपी सूची में बताया गया कि आई.एस. लोगों में आर.सी.जोवल, एस.सी. सिन्हा, आर.एन. चनालिया, किशन कुमार जुस्थी, देस राज और देसराज सहगल को भी मल्टीपल प्लॉट अलॉट किए गए थे परंतु उनका नाम हुडा द्वारा सौंपी गई सूची में नहीं था।
वहीं आई.ए.एस. व एच.सी.एस. वर्ग में एम.सी. गुप्ता, ए.के. सिन्हा, वी.के. सिब्बल, विष्णु भगवान, जे.डी. गुप्ता, आर.एल. सुधीर, मीनाक्षी आनंद, गुलाब सिंह, पी.के. कौशिक, वी.पी.एस. चौहान, लेक राम दबास, कमलेश गुलाटी, डी.वी. गुलाटी व आर.के. रंगा शामिल है। हुडा के प्रशासक, सदस्य व आई.ए.एस. अधिकारियों में शिव चरण दास गुप्ता, एस.सी. कांसल, नेकचंद वधवा, आर.एस. गुजराल, आलोक निगम व वी.पी. सिन्हा शामिल है।
मंत्रियों व उनके रिश्तेदारों के नाम
मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों व उनके रिश्तेदारों के नाम की सूची देते हुए बताया गया कि भजन लाल, मांगे राम गुप्ता, महावीर प्रसाद, टेक राम, अमीना खातून, फरीदा, राम लखन यादव, उर्मिला बेन पटेल, सुभाष बत्रा, चतुर्भज मिश्रा, के.एस. पाठक, ले. जन. कर्मजीत सिंह, कश्मीर सिंह, सूरजमल, रितु गर्ग, राहुल गर्ग, कैलाशनाथ, ले. जन. जे.के. पुरी व लक्ष्मणदास के नाम शामिल हैं।