{"_id":"5fa649568ebc3e9ba661cdd8","slug":"haryana-crime-news-a-youth-shot-dead-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल अकदमी से लौटे रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोली सिर और दो छाती में लगी, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेल अकदमी से लौटे रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गोली सिर और दो छाती में लगी, मौके पर मौत
Sat, 07 Nov 2020 12:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
सीसवाल गांव के शिवालय चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने मौके पर चौक के पास शराब ठेके और कोहली गांव के शराब ठेके पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और बाइक लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सीसवाल चौक पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और आवश्यक तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सीसवाल निवासी अमित उर्फ मीतू शनिवार सुबह शिवालय मंदिर के पास बने खेल अखाड़े में अभ्यास करने के बाद एक ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर घर आ रहा था। शिवालय चौक पर पंहुचने के बाद अमित ट्रैक्टर से उतर गया और अपने घर की तरफ जाने लगा। उसी समय अपाचे बाइक पर दो युवक आये और उन्होंने अमित पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमले में अमित को पांच गोलियां लगीं, जिनमें से तीन गोलियां अमित के सिर में व दो छाती में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद हमलावर गांव के ही ठेके पर फायरिंग करते हुए ठेकेदार को भी देख लेने की धमकी देते हुए गांव कोहली की ओर फरार हो गए। कोहली गांव में भी शराब ठेके पर फायरिंग कर दहशत फैलाई और बाइक पर फरार हो गए। गांव में ठेके पर गोली चलाने व हत्या की सूचना मिलने से पूरे गांव में दहशत फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण शिवालय चौक पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
नाके लगाए, नहीं मिले आरोपी
सूचना मिलने के बाद आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए वीटी करवाई गई। पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाकर चेकिंग की लेकिन देर शाम तक पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज डॉ. अजय भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और आवश्यक तथ्य जुटाए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। सीन ऑफ क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। -मनदीप सिंह, प्रभारी, आदमपुर थाना।