{"_id":"595341464f1c1b993e8b48b5","slug":"haryana-boy-swallowed-poison-at-in-laws-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को लेने गया तो मां बाप ने साथ भेजने से मना कर दिया, जानिए फिर क्या हुआ?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को लेने गया तो मां बाप ने साथ भेजने से मना कर दिया, जानिए फिर क्या हुआ?
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
युवक ने जहर निगल लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को लेने गया तो मां बाप ने साथ भेजने से मना कर दिया। उसके बाद जो हुआ, लड़की की जिंदगी पल भर में तबाह हो गई। घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है। बेटी रोहतक के गांव मौड़ी स्थित मायके में आई और पति उसे लेने के लिए आया, लेकिन मां बाप ने उसे भेजने से मना कर दिया।
इससे खफा होकर युवक ने जहर निगल लिया और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी उदमीराम ने पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले आई।

साथ न भेजने पर काफी बहस भी हुई
युवक ने जहर निगल लिया
पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि रोहतक जिले के गांव बसाना निवासी सुंदर की शादी दादरी जिले के गांव मौड़ी में हुई थी। मंगलवार को सुंदर अपनी पत्नी को लेने ससुराल गांव मौड़ी आया था।
जब उसने ससुराल पक्ष के लोगों से अपनी पत्नी को ले जाने की बात कही तो उन्होंने अज्ञात कारणों से मना कर दिया। काफी देर बहस के बाद भी जब ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को साथ भेजने के लिए तैयार नहीं हुए तो उसने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।