फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gurdaspur SAD leader shot dead, allegedly by retired Colonel

नई सरकार बनते ही अकाली नेता की हत्या, रिटायर्ड कर्नल पर आरोप

Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Gurdaspur SAD leader shot dead, allegedly by retired Colonel
अकाली नेता को मारी गोली, मौत - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा हलका कादियां के अधीन गांव फेरोचेची में 13 मार्च की शाम को गांव के एक पूर्व कर्नल ने अपने बेटे और साथी के साथ मिलकर अकाली नेता गुरबचन सिंह खालसा की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरबचन सिंह खालसा जिला गुरदासपुर के शिरोमणि अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ जत्थेदार सेवा सिंह के करीबी थे। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाप-बेटा फरार है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे सरबजीत सिंह की ओर से पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान के अनुसार गुरबचन सिंह अपने खेत में रेहड़े पर पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था कि गांव के बाहर फार्म हाउस में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल सुरजीत सिंह के गेट के आगे आरोपी ने अपने बेटे और एक अन्य के साथ उस पर हमला कर दिया। सरबजीत सिंह के अनुसार वह अपने पिता के पीछे पीछे आ रहा था। उसने देखा कि सुमित सिंह और उसका साथी सज्जन सिंह में उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे और इस दौरान पूर्व कर्नल सुरजीत सिंह ने  पिस्तौल से उसके पिता पर गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली लगते ही उनके पिता घायल हालत में सड़क पर गिर गए। उनके पिता को गोली मारने के बाद कर्नल, उसका बेटा और उसके साथी मौके से भाग गए। घायल हालत में अपने पिता को गांव वासियों की मदद से सिविल अस्पताल गुरदासपुर लेकर आ रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भैणी मियां खां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे।  पुलिस ने बारीकी से गांव वासियों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही गांव के कुछ व्यक्तियों को इस कत्ल के मामले में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे सरबजीत सिंह के ब्यानों के आधार पर थाना भैणी मियां खां में मामला दर्ज करके उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कथित दोषी सज्जन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन कर्नल और उसका बेटा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस के जीतने के बाद से ही चल रहा था लाउडस्पीकर'

Gurdaspur SAD leader shot dead, allegedly by retired Colonel
अकाली नेता को मारी गोली, मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव वासियों और परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब में जब वोट की गिनती हुई, उसी दिन से कर्नल के घर में लाउड स्पीकर लगा था और कांग्रेस की जीत की खुशी मनाई जा रही थी। गांव वासियों के परिवार को लाउड स्पीकर के माध्यम से गाली गलौच किया जा रहा था।  गांव के सरपंच कुलविंदर सिंह तथा मृतक के बेटे सरबजीत सिंह ने इस कत्ल का कारण सियासी रंजिश बताया।

गुरदासपुर मे लगाया धरना
मृतक के परिजन और गांव वासियों ने सरकारी अस्पताल मे एकत्र होकर धरना लगाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की बाद मे अकाली नेता सेवा सिंह सेखवां, जगरूप सोखवां, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, अमरजोत बब्बेहाली, सोनू लंगाह और आप नेता कंवलप्रीत काकी की अध्यक्षता मे डाकखाना चौक गुरदासपुर मे शव रख कर धरना लगाया और यातायात ठप कर दिया । एसएसपी गुरदासपुर जसदीप सिंह के पांच दिन मे आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन के बाद धरना उठाया गया पर नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपी पांच दिन मे गिरफ्तार न किए गए तो पंजाब स्तर पर प्रर्दशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed