{"_id":"58c8c8d54f1c1b6b3732ae25","slug":"gurdaspur-sad-leader-shot-dead-allegedly-by-retired-colonel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई सरकार बनते ही अकाली नेता की हत्या, रिटायर्ड कर्नल पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई सरकार बनते ही अकाली नेता की हत्या, रिटायर्ड कर्नल पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
अकाली नेता को मारी गोली, मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा हलका कादियां के अधीन गांव फेरोचेची में 13 मार्च की शाम को गांव के एक पूर्व कर्नल ने अपने बेटे और साथी के साथ मिलकर अकाली नेता गुरबचन सिंह खालसा की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरबचन सिंह खालसा जिला गुरदासपुर के शिरोमणि अकाली दल के जिला उपाध्यक्ष होने के साथ जत्थेदार सेवा सिंह के करीबी थे। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाप-बेटा फरार है।
मृतक के बेटे सरबजीत सिंह की ओर से पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान के अनुसार गुरबचन सिंह अपने खेत में रेहड़े पर पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था कि गांव के बाहर फार्म हाउस में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल सुरजीत सिंह के गेट के आगे आरोपी ने अपने बेटे और एक अन्य के साथ उस पर हमला कर दिया। सरबजीत सिंह के अनुसार वह अपने पिता के पीछे पीछे आ रहा था। उसने देखा कि सुमित सिंह और उसका साथी सज्जन सिंह में उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे और इस दौरान पूर्व कर्नल सुरजीत सिंह ने पिस्तौल से उसके पिता पर गोली चला दी।
गोली लगते ही उनके पिता घायल हालत में सड़क पर गिर गए। उनके पिता को गोली मारने के बाद कर्नल, उसका बेटा और उसके साथी मौके से भाग गए। घायल हालत में अपने पिता को गांव वासियों की मदद से सिविल अस्पताल गुरदासपुर लेकर आ रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भैणी मियां खां के प्रभारी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बारीकी से गांव वासियों से घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही गांव के कुछ व्यक्तियों को इस कत्ल के मामले में हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे सरबजीत सिंह के ब्यानों के आधार पर थाना भैणी मियां खां में मामला दर्ज करके उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कथित दोषी सज्जन सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, लेकिन कर्नल और उसका बेटा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

'कांग्रेस के जीतने के बाद से ही चल रहा था लाउडस्पीकर'
अकाली नेता को मारी गोली, मौत
- फोटो : अमर उजाला
गांव वासियों और परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब में जब वोट की गिनती हुई, उसी दिन से कर्नल के घर में लाउड स्पीकर लगा था और कांग्रेस की जीत की खुशी मनाई जा रही थी। गांव वासियों के परिवार को लाउड स्पीकर के माध्यम से गाली गलौच किया जा रहा था। गांव के सरपंच कुलविंदर सिंह तथा मृतक के बेटे सरबजीत सिंह ने इस कत्ल का कारण सियासी रंजिश बताया।
गुरदासपुर मे लगाया धरना
मृतक के परिजन और गांव वासियों ने सरकारी अस्पताल मे एकत्र होकर धरना लगाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की बाद मे अकाली नेता सेवा सिंह सेखवां, जगरूप सोखवां, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, अमरजोत बब्बेहाली, सोनू लंगाह और आप नेता कंवलप्रीत काकी की अध्यक्षता मे डाकखाना चौक गुरदासपुर मे शव रख कर धरना लगाया और यातायात ठप कर दिया । एसएसपी गुरदासपुर जसदीप सिंह के पांच दिन मे आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन के बाद धरना उठाया गया पर नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि आरोपी पांच दिन मे गिरफ्तार न किए गए तो पंजाब स्तर पर प्रर्दशन होगा।