{"_id":"9aaea8999c996553e3b09deb1e40c616","slug":"gun-fire-by-car-theif-on-car-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस, चोरी करने से रोका तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुस्साहस, चोरी करने से रोका तो मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Apr 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चुराने की कोशिश में एक युवक ने कार मालिक के दोस्त पर गोली चला दी। युवक ने पास ही खड़े एक अन्य युवक पर भी फायरिंग की, लेकिन वह बच गया और आरोपी युवक वहां से बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायल युवक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। गोली युवक के पेट में लगी। घटना सोमवार देर रात सेक्टर-37 में मकान नंबर 2019 के बाहर हुई।
लोगों के अनुसार वहीं पास में एक अन्य पंजाब के नंबर की कार भी खड़ी थी जो फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस के अनुसार फरार युवक गोली चलाने वाले युवकों के साथी हो सकते हैं।
विज्ञापन
घायल युवक युगम (22) का मंगलवार को पीजीआई में आपरेशन कर गोली बाहर निकाली गई है। आपरेशन के बाद उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सेक्टर 39 पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी साउथ एसएस मलिक, कार्य वाहक सेक्टर-39 थाना प्रभारी दलबीर सिंह और सीएफसीएल की टीम पहुंची।
कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि एसेंट कार को चोरी करना आसान नहीं है। फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन