{"_id":"266de574e97884d7a8ecf029d310d9aa","slug":"guilty-of-misconduct-said-in-court-i-am-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के दोषी ने कोर्ट में कहा- 'मैं नाबालिग हूं'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के दोषी ने कोर्ट में कहा- 'मैं नाबालिग हूं'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Jan 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को किडनैप कर दुराचार के करने के दोषी ने खुद को नाबालिग बताया है। इस संबंध में उसने कोर्ट में शुक्रवार को अर्जी भी दाखिल की।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही उसकी सजा पर फैसला होना था, लेकिन फिलहाल उसे टाल दिया गया। अब नाबालिग वाले मामले की सात फरवरी से सुनवाई शुरू होगी।
नाबालिग को किडनैप कर उससे दुराचार करने के आरोपी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने वीरवार को दोषी करार दिया था।
किडनैपिंग का मामला पिंजौर थाने में 22 अप्रैल को दर्ज हुआ था। 30 जुलाई को लड़का-लड़की को नेपाल बॉर्डर के नजदीक के गांव से बरामद किया गया था।
लड़के पर रेप का भी मामला दर्ज हुआ। मेडिकल जांच में पता चला कि लड़की गर्भवती है, जिसका बाद में गर्भपात कराया गया। आरोप पिंजौर निवासी लड़के पर है, जिसने शादी का झांसा देकर 22 अप्रैल को नाबालिग का किडनैप कर लिया था।
विज्ञापन