{"_id":"586fd0c74f1c1bcf57158ea9","slug":"grill-mounted-bike-collided-with-dividers-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर लगी ग्रिल से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर पर लगी ग्रिल से टकराई बाइक, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बाइक चालक की मौत
देर रात सेक्टर 52-53 के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा कर बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात शिमला निवासी ओमप्रकाश और तिलकराज सेक्टर-17 में खाना खाकर मोहाली अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
जब वह 52/53 की डिवाडिंग रोड पर पहुंचे तो बाइक असंतुलित होकर डिवाडर पर लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराई। जिससे ओमप्रकाश के सिर पर गंभीर चोट लगी और पीछे बैठा तिलकराज भी घायल हो गया।
विज्ञापन
तिलकराज ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को जीएमएसएच-16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने ओमप्रकाश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल हुए तिलकराज ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह दोनों मोहाली फेज-7 में एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। दोनों सेक्टर-57 में किराए पर रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।