{"_id":"4c025d9cce1bd4360c4d01e23720e3c0","slug":"greedy-parents-marriaged-minor-girl-taking-one-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! एक लाख रुपये लिए और नाबालिग बेटी ब्याह दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक! एक लाख रुपये लिए और नाबालिग बेटी ब्याह दी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 29 Jan 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लालची मां-बाप की शर्मनाक करतूत देखिए। एक लाख रुपये ले लिए और अपनी नाबालिग बेटी की शादी जबरन व्यक्ति से करा दी। किसी तरह से नाबालिग आरोपी के चंगुल से भाग कर लुधियाना एसएसपी के पास आई और अपनी आपबीती बताई।
विज्ञापन
जांच के बाद एसएसपी के निर्देशों पर नाबालिग के माता-पिता, उससे शादी रचाने वाला पति और बिचोलन समेत सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी गुरवचन सिंह बराड़ के पास पहुंची जगरांव के गांव गालिब कलां निवासी लड़की ने बताया कि वह नाबालिग है।
विज्ञापन
इसके बावजूद उसके माता-पिता ने बिचोलन गुरमीत कौर निवासी फतेहगढ़ सिवियां की बातों में आकर अगस्त 2015 में उसे हरियाणा के गांव फूला निवासी सतपाल कुमार को एक लाख रुपये में बेच दिया। इस रकम में बिचोलन और उसके साथी ने 10-10 हजार रुपये उसके माता-पिता से लिए।
विज्ञापन
उसके मना करने के बावजूद 30 अगस्त 2015 को गांव फतेहगढ़ सिवियां में उसकी शादी करवा दी गई। पीड़िता के अनुसार वह अक्तूबर में किसी तरह सतपाल के चंगुल से भाग कर आई है। लड़की की शिकायत पर एसएसपी बराड़ ने एस मामले में डीएसपी जगरांव को जांच के निर्देश दिए।
जांच में लड़की की ओर से लगाए आरोप साबित होने पर थाना सदर जगरांव की पुलिस ने बुधवार रात उसके माता-पिता, बिचोलन गुरमीत कौर, गुरमेल सिंह निवासी फतेहगढ़ सिवियां, बूटा सिंह निवासी रामूवाला, जसवीर सिंह जग्गी और उसके साथ शादी करने वाले सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी हरिंदर सिंह परमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।