फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gopal Sweets owner robbed, crime, chandigarh news

गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट, लोग थे लेकिन किसी को पता नहीं चला

Tue, 03 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gopal Sweets owner robbed, crime, chandigarh news
गोपाल स्वीट्स के मालिक से लूट - फोटो : File Photo
सेक्टर-11 में गोपाल स्वीट्स के मालिक शरणदीप सिंह से दो बदमाश लाखों रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार वारदात स्थल पर कई लोग मौजूद थे, मगर किसी को भी वारदात के बारे में पता नहीं। पुलिस दुकान के पुराने व नए नौकरों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डंप डाटा लेकर भी मामले की जांच की।
विज्ञापन


सेक्टर-11 निवासी शरणदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रविवार रात को करीब 9:30 बजे सेक्टर-8 में दुकान से सेल के पैसे बैग में लेकर घर के बाहर पहुंचा था। कार पार्क कर जैसे ही वह घर में दाखिल होने लगे, एक युवक उनके पास आया और उसके हाथ से बैग छीनकर पास में खड़ी एक्टिवा पर बैठकर पहले से इंतजार कर रहे साथी के साथ फरार हो गया। शरणदीप ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल और एसएचओ सेक्टर-11 भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद केस दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस दुकान में पुराने नौकरों के बारे में भी जानकारी ले रही है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि किसी पुराने निकाले हुए नौकर ने खुन्नस में वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। सोमवार को पुलिस ने दुकान में काम करने वाले कई नौकरों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed