{"_id":"56e2ed3d4f1c1be3148b4579","slug":"goodbye-message-to-husband-woman-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को गुड बाय का मैसेज कर फंदे पर लटकी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को गुड बाय का मैसेज कर फंदे पर लटकी विवाहिता
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Fri, 11 Mar 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मोगा में एफसीआई रोड पर एक विवाहिता ने पहले पति को गुडबाय का मेसेज भेजा, बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका का पति बैंक में सफाई सेवक है। थाना सिटी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि एफसीआई रोड पर रहती मूलरूप से देहरादून की निवासी खुशबू (20) पत्नी दीपक कुमार ने घर में छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार ने बताया कि उसका खुशबू (20) से लगभग 2 साल पहले विवाह हुआ था। वह के पास के गांव धल्लेके में ओबीसी बैंक ब्रांच में सफाई सेवक काम करता है। उनकी विवाहित जिंदगी बेहतर चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस को दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी ने शुक्रवार सुबह उसे गुडबाय का मेसेज भेजा, इस दौरान वह बैंक में ड्यूटी पर तैनात था। उसने इसके बाद तुरंत अपनी पत्नी को फोन लगाया, लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आया तो खुशबू की लाश छत से लटक रही थी। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठे हुए।
विज्ञापन
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उसके अभिभावकों को देहरादून में सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।