{"_id":"5cc032ecbdec225ef2064da7","slug":"gold-smuggling-from-dubai-via-flight-on-international-airport-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से मिला 76.28 लाख का सोना, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहालीः इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई की फ्लाइट से मिला 76.28 लाख का सोना, युवक गिरफ्तार
Wed, 24 Apr 2019 03:27 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई से आई फ्लाइट से मंगलवार को कस्टम विभाग ने 76 लाख 28 हजार रुपये का सोना पकड़ा है। 2 किलो 330 ग्राम यह सोना 20 बिस्कुट के रूप में था। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने मानसा निवासी राजकुमार को काबू किया है। आरोपी सोने के बारे में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 11.25 बजे दुबई से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट पहुंची। इस बारे में कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने सोना सीट नंबर 18 ए में लगी पाइप में छिपा रखा था।
काले रंग के कपड़े में काली टेप से लिपटे 2 बंडलों के रूप में यह सोना बरामद हुआ। जिक्रयोग है कि गत सप्ताह भी मंगलवार के दिन ही दुबई से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह पहुंची फ्लाइट से कस्टम अधिकारियों ने 3500 ग्राम वजन के करीब 1 करोड़ 14 लाख कीमत के 30 सोने के बिस्कुट एक सीट के साथ दरार में से बरामद किए थे।