{"_id":"2aafac4db8f80160ed6f28093fde8e79","slug":"girl-suicide-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली थी...और लटक गई फंदे पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली थी...और लटक गई फंदे पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-44 बी में एक युवती ने छत से लटक कर खुदकुशी कर ली। युवती की शिनाख्त हिमाचल के मंडी निवासी आरती के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यहां पर युवती अपनी बहन के साथ रहती थी और घटना के समय वह घर पर अकेली थी।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना मिलने पर सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी राजेश शुक्ला पहुंचे। पुलिस ने बताया कि युवती लांडरा के एक कालेज से फार्मेसी का कोर्स कर रही थी। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सबसे पहले मकान में रहने वाले अन्य लोगों ने युवती को देखा। युवती को उपचार के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भरती करवाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती चंद दिनों से चुप चाप रह रही थी।
विज्ञापन
सेक्टर-34 पुलिस थाना प्रभारी राजेश शुक्ला का कहना है कि युवती ने खुदकुशी की है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खुदकुशी के कारणों का तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन