{"_id":"591050684f1c1b124e8b4586","slug":"girl-raped-by-boy-friend-by-name-of-marriage-at-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को दिखाया वो वहशीपन, उजड़ गई जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवक ने युवती को दिखाया वो वहशीपन, उजड़ गई जिंदगी
ब्यूरो’/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 08 May 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले प्यार में फंसाया, फिर शादी करने का झांसा देकर युवती को दूसरे शहर ले गया। वहां पर उसने वो घिनौना चेहरा दिखाया कि जिंदगी तबाह हो गई। घटना पंजाब के लुधियाना की है। युवक ने युवती को तीन साल तक उसे हवस का शिकार बनाया। इस दौरान युवती गर्भवती हुई तो उसने उसका गर्भपात करवा दिया और फिर भी दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव फुल्लांवाल निवासी गौतम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती के मुताबिक गौतम नगर निगम में मुलाजिम है। तीन साल पहले गौतम ने उसे शादी की झांसा देकर बात करनी शुरू कर दी। इसके बाद गौतम उसे शादी करवाने के बहाने से दूसरे शहर में ले गया। वहां एक कमरे में दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी गौतम को लगी तो उसने घर बुलाकर गर्म दूध में दवाई पिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
युवती के मुताबिक इसके बाद भी गौतम उससे दुष्कर्म करता रहा। उसने जब गौतम से शादी की बात की तो आखिर में गौतम ने शादी करने से इन्कार कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इस पर पीड़िता ने शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी गौतम के खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।