{"_id":"07336d0a87c336470238485c27cbdaec","slug":"girl-rape-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 28 May 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने शादी का झांसा दे युवती को अगवा कर लिया और उसे मुंबई ले गया। वहां उसने युवती से दुराचार किया। इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी से इंकार कर दिया और वापस ले आया।
विज्ञापन
वापस आने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर थाना डिविजन आठ की पुलिस ने सलेम टाबरी स्थित मोहल्ला पीरुबंदा निवासी महावीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना डिविजन आठ के एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह ने बताया कि युवती के परिजन और युवक दोनों मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले आरोपी की मुलाकात पीड़िता के साथ हुई तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। कुछ दिन पहले वह उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की। जांच में पता चला कि आरोपी उसे मुंबई ले गया है। इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन