फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl murdered in Chandigarh Sector-41

Murder in Chandigarh: अवैध संबंधों के शक में मामा ने भांजी को चाकुओं से गोदा, मां और भाई के सामने गई जान

Sat, 20 Aug 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Aug 2022 12:24 PM IST
सार

मृतका की पहचान मकान नंबर 1230 निवासी अंजली के रूप में हुई है। लड़की यहां रहकर पढ़ाई करती थी। फिलहाल पुलिस ने मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसके मामा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

विज्ञापन
Girl murdered in Chandigarh Sector-41
चंडीगढ़ में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अवैध संबंध के शक में मामा ने चाकू से गोदकर अपनी 22 वर्षीय भांजी की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती की मां के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। गले से लेकर पेट तक कई वार किए। मामला सेक्टर-41 स्थित एजी कॉलोनी का है। मां की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान झज्जर (हरियाणा) निवासी अंजलि मलिक के रूप में हुई। आरोपी सतबीर गुलिया भी झज्जर का ही रहने वाला है। 

विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वारदात के बाद से सतबीर फरार है। पुलिस उसे ढूंढ रही है। युवती का शव जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा। अंजलि परिवार समेत सेक्टर-41 स्थित एजी कॉलोनी के मकान नंबर 1230 में रहती थी और स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ईरम रिजवी ने बताया कि सतबीर अंजलि पर शक करता था और उसे लड़कों से मिलने और बात करने से रोकता था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे मामा-भांजी में झगड़ा हुआ। इस दौरान युवती की मां निर्मला सामने ही थी तभी सतबीर ने चाकू उठाया और अंजलि पर ताबड़तोड़ कई वार किए। युवती की मां जब तक कुछ समझ पाती आरोपी भाग निकला। इसके बाद निर्मला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम अंजलि को लेकर जीएमएसएच-16 पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मां निर्मला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जाने के डर से पैदल भागा

आरोपी ने घटना के दौरान युवती के भाई को एक कमरे में बंद कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी चाकू लेकर तेजी से युवती की एक्टिवा के पास पहुंचा और घर से बाहर निकालने लगा। तभी युवती की मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया और बंद कमरे से तत्काल बेटे को बाहर निकाला। इसके बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से दौड़कर घर से भाग गया। घर में कई जगह खून बिखरा पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जगह से नमूने इकट्ठे किए। 

कुछ समय पहले हुआ था अंजलि के पिता का देहांत

अंजलि के पिता हरियाणा के एजी दफ्तर में कार्यरत थे। कुछ समय पहले ही उनका देहांत हो गया था। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी मिलनी थी। इसके लिए अंजली और उसके भाई दोनों की बात चल रही थी। भाई भी अभी पढ़ाई कर रहा है। अंजलि चाहती थी कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर अच्छी नौकरी करे। वह पढ़ाई के साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। 

सतबीर ने वर्ष 2008 में की थी पत्नी और सास की हत्या, उम्रकैद की हुई थी सजा 

आरोपी सतबीर पर पहले भी एक आपराधिक केस दर्ज है। वर्ष 2008 में उसने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई है। वर्ष 2014 में वह पेरोल पर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था। बाद में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। थाना प्रभारी ने ईरम रिजवी ने बताया कि सतबीर ने पत्नी की हत्या भी अवैध संबंधों के शक में की थी। सतबीर दो दिन पहले चंडीगढ़ आया था और बहन के घर पर रुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed