फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl murdered by lover in chandigarh ,dead body found in room

घर-बार छोड़ प्रेमी के साथ आई युवती, लेकिन निकला 'धोखेबाज', ऐसे उतार दिया मौत के घाट

Fri, 08 Feb 2019 05:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
girl murdered by lover in chandigarh ,dead body found in room
सांकेतिक तस्वीर

तीन दिन पहले एक महिला का शव मिला था। इसकी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इसके पीछे एक खौफनाक कहानी समाने आई है। मामला चंडीगढ़ के मनीमाजरा का है। यहां के शांति नगर की गली नंबर 8 सी के एक मकान से 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। दरअसल, महिला अपने प्रेमी संग यूपी से भागकर यहां आई थी और प्रेमी महिला की हत्या कर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान यूपी के भागत के गांव हिलवाडी की दीपा उर्फ अंजलि के रूप में हुई। वहीं आरोपी की पहचान हिलवाडी के अर्जुन उर्फ बारू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम को यूपी रवाना कर दिया है जो छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

girl murdered by lover in chandigarh ,dead body found in room
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस को कमरे से कुछ कागजात मिले जिसके बाद वह आरोपी अर्जुन के गांव तक पहुंची। अर्जुन के बारे में पता लगते ही एक टीम बुधवार को यूपी रवाना की गई जहां पुलिस ने दीपा के पिता कृष्ण पाल को फोटो दिखाकर उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने कृष्णपाल के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

मृतका के पिता ने बताया कि आरोपी उनके गांव में ही रहता था। दीपा की शादी एक युवक के साथ हो गई। शादी के बाद भी आरोपी अकसर उसकी बेटी के पीछे पड़ा रहता था। वह किसी तरह दीपा को बहला-फुसलाकर जनवरी में घर से भाग ले आया। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी।

पुलिस को मकान मालिक और आसपास के लोगों के बयान से पता चला कि जब से दोनों कमरे में रहने आए थे तब से दोनों में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था, लेकिन आरोपी अर्जुन ने दीपा को कैसे और क्यों मारा, यह उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा।

यह था मामला
पुलिस को मंगलवार रात को 11 बजे महिला दीपा का शव कमरे में पड़ा मिला था। मुंह और नाक से खून बह रहा था जबकि गले पर निशान होने से चेहरा नीला हो चुका था। उस समय महिला की पहचान नहीं हो रही थी। महिला के बारे में पुलिस को इतना पता चला था कि वह 21 जनवरी को यहां शांति नगर में रहने आई थी जबकि इसके साथ रहने वाला दो दिन से गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed