{"_id":"5ccbf81abdec2207567110f0","slug":"girl-molestated-by-boy-via-whatsapp-message","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहादुर बेटी: मनचले को सबक सिखाया, ऐसे याद दिलाई 'नानी', युवक ने पैर पकड़ मांगी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुर बेटी: मनचले को सबक सिखाया, ऐसे याद दिलाई 'नानी', युवक ने पैर पकड़ मांगी माफी
Fri, 03 May 2019 01:43 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 03 May 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मनचले ने छात्रा के फॉर्म से मोबाइल नंबर देखकर उसे अश्लील मैसेज भेज दिया, लेकिन छात्रा ने युवक को चालाकी से पकड़ लिया और उसको सबक सिखाया। छात्रा ने युवक को ऐसे लताड़ा कि कि मनचले ने पहले तो पैर पड़ कर माफी मांगी और फिर कहा - बहनजी माफ कर दो, आगे से गलती नहीं होगी। मामला हरियाणा के हिसार का है। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में वीरवार को जिले के एक गांव स्थित स्कूल की छात्रा अपनी टीचर के साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आई थी।
इस दौरान छात्रा ने जब अपना आवेदन फॉर्म भरा तो उसमें मोबाइल नंबर नहीं भरा। इस पर खिड़की पर बैठे कर्मचारी ने फॉर्म लेने के बाद छात्रा से मोबाइल नंबर भरने को कहा। छात्रा जब मोबाइल नंबर भर रही थी तो पास खड़े जाखौद खेड़ा गांव के एक युवक ने उसका मोबाइल नंबर नोट कर लिया। छात्रा खिड़की से हटी भी नहीं थी कि मनचले युवक ने व्हाट्सएप पर उसको अश्लील मैसेज भेज दिया। छात्रा ये देखकर दंग रह गई और साथ आई अपनी टीचर को पूरी बात बताई।
साथ ही छात्रा ने समझदारी भरा निर्णय लेते हुए तुरंत उस नंबर पर कॉल कर दी। वह यह देखकर हैरान रह गई कि उसके पास खड़े युवक का मोबाइल बज उठा। उसने तुरंत अपनी टीचर के साथ युवक को मौके पर पकड़ लिया। इसी बीच किसी ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान युवक ने छुड़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे भागने नहीं दिया गया। युवक ने अपने मोबाइल से सेंड किया गया मैसेज भी डिलीट कर दिया।

चौकी में ले गई पुलिस
पुलिस ने युवक को काबू कर लिया और चौकी में ले गई। टीचर और छात्रा भी चौकी चली गईं और अपने परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया। इस दौरान युवक बार-बार माफी मांग कर छोड़े जाने की गुहार लगाता रहा। बहादुर बेटी ने पुलिस से स्पष्ट रूप से कहा कि युवक के पिता और गांव के प्रमुख व्यक्तियों को बुलाया जाए। पुलिस ने युवक से उसके परिजनों का नंबर मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया।
इस पर पुलिस ने सदर थाने से जाखौद खेड़ा गांव के सरपंच का नंबर लेकर युवक के पिता और सरपंच को चौकी तलब किया। चौकी में युवक के पिता और सरपंच के पहुंचने के बाद युवक की अकड़ ढीली पड़ी और वह बार-बार छात्रा, उसकी टीचर व उसके परिजनों से माफी मांगता रहा। युवक बार-बार छात्रा के पैरों को हाथ लगाकर माफी मांग रहा था। इस दौरान युवक ने यहां तक कहा कि बहन जी मुझे माफ कर दो, आगे से गलती नहीं होगी।