फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl kidnapped in one side love at Jagraon of Punjab

एकतरफा प्यार में की खौफनाक वारदात: महिला मित्र की मंगनी से भड़का युवक, दोस्तों संग कार में किया अगवा

Sun, 09 May 2021 07:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 May 2021 07:34 PM IST
सार

जगरांव के पास एक गांव की युवती चंडीगढ़ में आइलेट्स की तैयारी कर रही थी। वहां उसकी पहचान गुरमनिंदर सिंह से हो गई। आरोपी गुरमनिंदर युवती से एकतरफा प्यार करने लगा और उसे शादी करने के लिए परेशान करने लगा। पीड़िता ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। 

विज्ञापन
Girl kidnapped in one side love at Jagraon of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जगरांव स्थित एक गांव में महिला दोस्त की मंगनी से भड़के युवक ने शुक्रवार को अपने दोस्तों से साथ उसका अपहरण कर लिया। लड़की के भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला बोल दिया और युवती को लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती को चंद घंटों बाद नीलो नहर के पास से बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर गुरमनिंदर सिंह निवासी खमाणो के पास गांव लखनपुर और कर्ण सिंह निवासी सोसपुर समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगरांव के पास एक गांव की युवती चंडीगढ़ में आइलेट्स की तैयारी कर रही थी। वहां उसकी पहचान गुरमनिंदर सिंह से हो गई। आरोपी गुरमनिंदर युवती से एकतरफा प्यार करने लगा और उसे शादी करने के लिए परेशान करने लगा। पीड़िता ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने एनआरआई युवक से मंगनी पक्की कर दी। जब आरोपी गुरमनिंदर सिंह को इस बात का पता चला तो वह आग बबूला हो गया। शुक्रवार की शाम आरोपी एक कार में अपने पांच दोस्तों को लेकर युवती के गांव पहुंच गया। शाम के समय युवती अपने भाई के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थी। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। 


पीड़िता और उसका भाई आरोपियों से बचने के लिए एक घर में घुस गए लेकिन आरोपी तेज हथियारों के बल पर युवती को अगवा कर कार में ले गए। युवती के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के डर के चलते आरोपी युवती को नीलो नहर के पास देर रात छोड़कर फरार हो गए। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed