फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl kidnapped and raped, moga news, Punjab rape

किशोरी को घर से अगवा कर किया गैंगरेप, 3 पर केस दर्ज

Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and raped, moga news, Punjab rape
रेप - फोटो : DEMO Pics
जिले के एक गांव में तीन युवकों पर एक किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


थाना मेहना प्रमुख दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेर सिंह, करमपाल सिंह उर्फ ममना और बेअंत सिंह उर्फ नंदी के तौर पर हुई है। उन्होंने सोमवार देर रात किशोरी को घर से अगवा किया। इसके बाद वे उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गए, जहां पर तीनों ने उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी को एक गांव में छोड़कर फरार हो गए। यहां पर पीड़ित किशोरी के रिश्तेदारों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी धर्मकोट जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की उम्र 19 से 22 साल है। इनमें से एक आरोपी जमींदार का लड़का है और दो अनुसूचित जाति से संबंधित हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed