{"_id":"632199021bd3fc1fdf45a67c","slug":"girl-complains-of-misdeed-against-doctor-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप: पंजाब की युवती ने दी शिकायत, बियर पिलाने के बाद होटल में किया यौन शौषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप: पंजाब की युवती ने दी शिकायत, बियर पिलाने के बाद होटल में किया यौन शौषण
Wed, 14 Sep 2022 02:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:36 PM IST
सार
युवती ने बताया कि डॉ. अशोक ने मुझे पानी पिलाया और पानी पीने के बाद मुझे बेहोशी आने लगी। इसके बाद मुझे जबरन बियर पिलाई फिर मेरे साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया। देर रात को जब मुझे होश आया तो मैंने अपनी सहेली के पास फोन किया और घर आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की रहने वाली एक युवती ने हिसार के जवहार नगर में अस्पताल चलाने वाले डॉ. अशोक यादव पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक मेडिकल कंपनी में काम करती है। वह दवाइयों की मार्केटिंग करने फरवरी महीने में हिसार आई थी।
विज्ञापन
हिसार में जवाहर नगर स्थित डॉ. अशोक यादव के अस्पताल पर गई थी। वहां पर उनकी पत्नी से मुलाकात हुई। उन्होंने डॉ. अशोक यादव का मोबाइल नंबर दिया था। इसके बाद डॉ. अशोक यादव से बात हुई। अशोक ने कहा कि मैं यहां का प्रधान हूं और तुम्हारी मार्केटिंग मैं करवा दूंगा। इसके बाद उसने मुझे 30 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे शहर के फ्लैमिंगो रेस्टोरेंट में बुलाया। जहां पर डॉक्टर अशोक यादव से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
अशोक यादव ने फोन कर अपने एक साथी को वहां पर बुला लिया और शाम 5:30 बजे तक मार्केटिंग को लेकर उनसे बातचीत हुई। इसी दौरान होटल में ही मेरे लिए रूम बुक कर दिया। रात करीब 8:00 बजे डॉक्टर अशोक यादव मेरे कमरे में आए। इसके बाद वेटर से दो बियर की बोतल मंगवाई।
विज्ञापन
डॉ. अशोक ने मुझे पानी पिलाया और पानी पीने के बाद मुझे बेहोशी आने लगी। इसके बाद मुझे जबरन बियर पिलाई फिर मेरे साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया।
देर रात को जब मुझे होश आया तो मैंने अपनी सहेली को फोन किया और घर आ गई। इसके बाद से लगातार मुझे फोन कर परेशान किया जा रहा है। अब इस संबंध में डॉक्टर के खिलाफ महिला थाना पुलिस में शिकायत दी है।