{"_id":"57051f3a4f1c1b835bc810df","slug":"gangwar-two-group-gangwar-congress-leader-died-ludhiana-gangwar-punjab-gangwar-ludhiana-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगरांवः समय तय कर दो गुटों में खूनी झड़प, कांग्रेस नेता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगरांवः समय तय कर दो गुटों में खूनी झड़प, कांग्रेस नेता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
जगरांव में दो गुटों में खूनी झड़प के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के जगरांव में दो गुटों में खूनी झड़प हुई। देखते ही देखते गोलियां चल गई, जो कांग्रेसी नेता को लगीं। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दाना मंडी में मंगलवार देर रात दोनों गुटों ने एक दूसरे को फोन कर कांफ्रेंस में लिया और एक दूसरे को ललकारा। उसके बाद दोनों गुटों के सदस्यों ने दाना मंडी में झड़प का समय रख लिया। जब एक गुट वहां पहुंचा तो दूसरे गुट के सदस्यों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
गोलीकांड में युवा कांग्रेसी नेता हरदीप सिंह उर्फ पटवारी की पीठ में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जगरांव पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ-साथ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हरदीप सिंह के भाई की शिकायत पर डीएवी कॉलेज के पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा, इंद्रजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह सिमरा, बलविंदर सिंह उर्फ लक्खा और सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

फोन पर निश्चित किया झगड़े का समय और स्थान
जगरांव में दो गुटों में खूनी झड़प के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस जगरांव के प्रधान हरमन गालिब अपने कुछ साथियों के साथ मंगलवार को रात को बाघापुराना से कांग्रेस की रैली में हिस्सा लेने के बाद घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान हरमन की किसी के साथ फोन पर कहासुनी हो गई। एक-एक कर दोनों गुटों के सदस्यों ने अपने कई साथियों को कांफ्रेंस कॉल में ले लिया।
उन्होंने नई दाना मंडी में झगड़े के लिए समय रख लिया। जब हरमन और उसके साथी वहां पहुंचे तो दूसरे गुट के सदस्य दाना मंडी में पहले ही मौजूद थे। जब हरमन व उसके साथियों की गाड़ियां वहां दाखिल हुई तो गिंदा व उसके साथियों ने उनकी कारों पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान एक गोली हरदीप सिंह की पीठ पर जा लगी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
साथियों ने किसी तरह वहां से निकलकर उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जगरांव के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। सभी आरोपी अपने घरों से गायब थे। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।