{"_id":"6af4bcf68c2eceb62b007054","slug":"a-young-man-set-himself-on-fire-by-pouring-inflammable-material-died-during-treatment-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151934-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ज्वलनशील पदार्थ डाल कर युवक ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ज्वलनशील पदार्थ डाल कर युवक ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
Thu, 12 Nov 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के रामगढ़ मजरा जसवंतपुर में मंगलवार शाम को एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। ग्रामीणों ने युवक को जलता देख खेतों में काम कर रहे परिजन को जानकारी दी। परिजन ने आग बुझाने के बाद युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात को युवक ने दम तोड़ दिया।
रामगढ़ मजरा जसवंतपुर निवासी राजेश ने बताया कि भाई श्रीकिशन (36) पुत्र नारेंद्र राजपूत खेती किसानी कर जीवन यापन करते थे। वह अपने परिवार के साथ खेत में बनाए घर में रहते थे। मंगलवार शाम को परिजन खेत में खड़ी धान की फसल की कटाई करने गए थे। इस दौरान भाई घर पर अकेले थे और संदिग्ध हालत में स्वयं के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। ग्रामीणों ने उन्हें आग की चपेट में देख परिजन को जानकारी दी।
मौके पर आए परिजन आग बुझाने के बाद एंबुलेंस से उनको सीएचसी शिवली ले गए। वहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई। अनहोनी पर पत्नी रीता, मां रानी, पुत्र आदित्य, पुत्री अंशिका भाई राजेश तथा बहन जगरानी रोने लगे। शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।