{"_id":"6af4bae59ec315e5190d71b6","slug":"youth-killed-teenager-injured-after-being-hit-by-a-pickup-vehicle-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124396-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, किशोर घायल
Thu, 12 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
इलियास फैजी (फाइल फोटो)
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर बदला चौराहे के पास मंगलवार देर रात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत मौके से भाग गया।
मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा गणेशपुर निवासी कारी इलियास फैजी (20) मंगलवार रात हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में जलसा देखने गए थे। उनके साथ गांव निवासी नूरे आलम (12) भी थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बदला चौराहे पर नानपारा की ओर से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।
सूचना पर पहुंची बदला पुलिस चौकी की टीम ने दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने कारी इलियास फैजी को मृत घोषित कर दिया। नूरे आलम को मामूली चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।