{"_id":"6af4bbd74c53cbbf940bf0e6","slug":"a-student-going-to-coaching-was-hit-by-a-speeding-bike-died-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160336-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कोचिंग जा रही छात्रा को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
मृतक छात्रा आंचल गौड़ की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के पास बुधवार की सुबह सात बजे कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा आंचल गौड़ (17) को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी अनूप गौंड की बेटी आंचल गौड़ (17) हाईस्कूल की छात्रा है। वह बुधवार की सुबह करीब सात बजे कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी। जैसे ही वह निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उसे स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
आंचल गौड़ एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश कर रही है।