{"_id":"9135d38cf9e1fc696b1e15f57da78913","slug":"gangwar-in-dav-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में दिन दिहाड़े मचाई गुंडागर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएवी कॉलेज में दिन दिहाड़े मचाई गुंडागर्दी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में वीरवार को कुछ आउटसाइडरों ने कॉलेज के ही दो पूर्व छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल की पहचान नीत जटाना और दलजीत के रूप में हुई। नीत जटाना अपने दोस्त दलजीत के साथ भाई की फीस जमा कराने कॉलेज में आया था। पुलिस ने उसकी शिकायत पर सन्नी समेत अन्य पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस हमलावरों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि करीब एक महीने पहले सेक्टर-8 में नीत जटाना पर कुछ युवकों ने गोली चलाई थी। पुलिस के अनुसार जटाना पर महीने भर से युवक हमला करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
घटना वीरवार सुबह 10:42 बजे हुई। कॉलेज ऑडिटोरियम के बाहर कुछ विद्यार्थी खड़े थे। देखते ही देखते कॉलेज के ग्राउंड की तरफ से 12-13 युवक डंडे लहराते हुए कॉलेज कैंपस में घुस गए।
डंडे लिए युवकों ने कुछ युवकों पर हमला शुरू कर दिया। घटना में नीत जटाना और दलजीत घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले सात-आठ हमलावर मुख्य गेट पर खड़े सिक्योरटी गार्ड को धक्का देकर निकल गए। अन्य ग्राउंड की दीवार को फांद कर भाग निकले।
एसएचओ ने देखी सीसीटीवी फुटेज
घटना की जानकारी मिलने पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत कौर, पुलिस कर्मी और प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन भी पहुंचे।
पुलिस ने हमलावरों की शिनाख्त के लिए कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को देखा। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार घटना में शामिल कोई भी युवक डीएवी कॉलेज का नहीं है।
नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश
घटना से कालेज प्रबंधन सकते में है। पुलिस अधिकारियों के सुझाव के बाद प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन ने ग्राउंड की तरफ भी हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मुख्य गेट पर सिक्योरटी गार्ड को बदलने के आदेश दिए हैं।