फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gangster seeks money and warning to kill to bathinda man

जेल में बैठे गैंगस्टर ने मांगी फिरौती और दी धमकी, पुलिस मूकदर्शक

Mon, 26 Dec 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Mon, 26 Dec 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
gangster seeks money and warning to kill to bathinda man
फोन पर दी गई धमकी
जेल में बैठकर एक व्यक्ति को फोन पर धमकाने और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप एक गैंगस्टर पर लगे हैं। घटना पंजाब के बठिंडा की है। मामले में पुलिस और जेल प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। जिले के गांव विर्क खुर्द निवासी जगविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 दिसंबर को जब वह अपनी स्विफ्ट कार पर गांव से बठिंडा आ रहा थे।
विज्ञापन


इस दौरान गांव बल्लूआणा के पास काला बल्लूआणा नामक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। थोड़ी दूरी पर जाकर एक ढाबे पर चाय पीने के बहाने गाड़ी रुकवा ली। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी रोककर वह शौचालय के लिए चले गए। उसके बाद काला बल्लूआणा नामक बदमाश उनकी स्विफ्ट लेकर अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर फरार हो गया।
विज्ञापन


जगविंदर ने बताया कि इस बारे में उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद आरोपियों ने केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर नवदीप चट्ठा से पीड़ित को फोन करवा कर कार वापस लेने की एवज में एक लाख की फिरौती मांगी और साथ न देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी। इस संबंधी जब जिले के एसएसपी स्वपन शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह किसी काम से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर काला बल्लूआणा के खिलाफ कार चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस बारे में जब जेल अधीक्षक जोगा सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।


यह पहला मामला नहीं है जब केंद्रीय जेल में बंद किसी गैंगस्टर ने जेल अंदर से मोबाइल के जरिये बाहर किसी व्यक्ति को फोन कर फिरौती मांगी हो, इससे पहले इसी जेल से गैंगस्टर नीटा दयोल ने भी फिरौती की मांग की थी, जो अब नाभा जेल से फरार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed