{"_id":"5c1badcbbdec225715597e30","slug":"gangster-s-died-during-treatment-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी गैंगस्टर चीमा ने अस्पताल में तोड़ा दम, दो राज्यों की पुलिस को थी तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी गैंगस्टर चीमा ने अस्पताल में तोड़ा दम, दो राज्यों की पुलिस को थी तलाश
Fri, 21 Dec 2018 09:48 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर हरजोत सिंह उर्फ हैरी चीमा की गुरुवार सुबह 7 बजे जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे चार दिन से वेंटिलेटर पर रखा गया था। गैंगस्टर को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लेमन ट्री होटल में युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दबोचा था। जीरकपुर निवासी युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 342 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
बता दें कि बीते रविवार की रात इंडस्ट्रियल एरिया के होटल में 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की भनक लगते आरोपी ने होटल के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसके दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
जज ने अस्पताल में जाकर न्यायिक हिरासत में भेजने को कहा था
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज किए गए। बीते सोमवार को जीएमसीएच-32 में जज ने पहुंचकर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
पंजाब में 12, यूपी में 2 मामले दर्ज
गैंगस्टर हैरी चीमा पंजाब में हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं के तहत 12 केसों में संलिप्त है, जबकि उस पर यूपी में भी 2 दो मामले दर्ज हैं। दोनों ही राज्यों की पुलिस पिछले कई साल से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।
यह था मामला
पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती ने बताया था कि दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। बीते रविवार रात उसके पास हैरी चीमा का फोन आया कि उसे दोस्त की पार्टी में जाना है। थोड़ी देर बाद वह ट्रिब्यून चौक से उसे अपने साथ ले गया। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित लेमन ट्री होटल के बाहर पहुंचने पर आरोपी ने कहा कि पार्टी में चलने से पहले होटल में सामान रखना है।
वह होटल में चली गई। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी।